Kushinagar News: जल जीवन मिशन के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
विशुनपुरा(कुशीनगर)/ जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कुशीनगर से प्रोजेक्ट मैनेजर मानिटरिंग एंड इवैल्युएशन सुखपाल, कोऑर्डिनेटर विमलेश कुमार विश्ववकर्मा व समन्वयक क्षमतावर्धन व प्रक्षिक्षण (सी.बी ए एंड टी ) बृहस्पति कुमार पाण्डेय नें की टीम नें मंगलवार को ग्राम पंचायत मजाहिदा व हिरनहा ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत चल रहें निर्माण कार्यों, पाइपलाइन व नल कनेक्शन का प्रगति जाना.
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत मजाहिदा में 160 मीटर बोरवेल, पम्प हाउस का कार्य पूर्ण मिला वहीँ पाइप लाइन बिछाने का कार्य 7 किलोमीटर का कार्य पूर्ण मिला. गांव में 227 परिवारों को नल कनेक्शन दिया जा चुका है जबकि बाउंड्रीवाल का कार्य अधूरा पाया गया इसके बाद टीम हिरनहा ग्राम पंचायत में पहुंची जहाँ सिर्फ 180 मीटर बोरवेल, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 13 किलोमीटर का कार्य पूर्ण मिला.
गांव में 420 परिवारों को नल कनेक्शन दिया जा चुका है जबकि बाउंड्रीवाल, पम्प हाउस और ओवरहेड टैंक का कार्य शुरू नहीं किया गया है. इस सन्दर्भ में टीम द्वारा साईट इंजीनियर को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश जारी किया गया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है