इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर,फैक्ट्री,ऑफिस पर छापे में अब तक क्या क्या मिला? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
कानपुर. आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह सपा नेता पंपी जैन के करीबी इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर,फैक्ट्री, आफिस,कोल्ड स्टोरेज व पेट्रोल पंप पर छापे मारे. आयकर अधिकारियों ने उनके मुंबई और गुजरात स्थित प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की है. अधिकारियों के मुताबिक करीब 150 करोड़ रुपये की कर अपवंचना का मामला सामने आ रहा है. यह कर अपवंचना मुख्य रूप से मुखौटा कंपनियों के जरिए की गई.
आनंदपुरी निवासी पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं. उनका वहां घर, इत्र की फैक्ट्री, कोल्ड स्टोर, पेट्रोल पंप भी है. जिस मोहल्ले में वह रहते हैं, वहीं सपा नेता पंपी जैन का भी घर है. पीयूष जैन का मुंबई में भी घर,हेड आफिस और शोरूम है. उनकी कंपनियां भी मुंबई में ही पंजीकृत हैं. उनके खिलाफ छापे की कार्रवाई सुबह 11 बजे एक साथ सभी जगह शुरू हुई. छापे के लिए मुंबई की टीम आई थी. मुंबई की टीम के नेतृत्व में ही कानपुर के आयकर अधिकारियों की टीम ने छापे मारे.
छापे के आयकर की टीम नोट गिनने वाली मशीन लेकर अपने साथ आनंदपुरी पहुंची. अधिकारियों के मुताबिक पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं जिनमें दो मिडिल ईस्ट में भी हैं. इनका इत्र कन्नौज में बनता है, वहीं मुंबई में इनका शोरूम है जहां से इत्र को पूरे देश में बेचा जाता है. साथ ही विदेश में निर्यात भी किया जाता है.
यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजारछापे में क्या-क्या मिला
छापे के दौरान आयकर अधिकारियों को यह भी पता चला है कि कंपनी ने मुखौटा कंपनियों से काफी लोन लिया. इसके साथ ही कंपनी के विदेशी लेनदेन भी बहुत बड़ी मात्रा में हैं. कंपनी के अधिकारियों ने अपनी ही कंपनियों के शेयर काफी अधिक मूल्य पर प्रीमियम के साथ खरीदे जबकि उनका मूल्य बहुत ही कम था. इस तरह अपनी ही अघोषित रकम को अपनी ही दूसरी कंपनी में लगा दिया गया. रात तक छापे की कार्रवाई जारी थी.
छापे के जो फोटो सामने आए, उनमें दिख रहा है कि अलमारी में कार्टन में भरकर नोट रखे गए थे. 500 रुपए के नोटों की गडि्डयों के बंडल बनाकर पूरा कैश रखा गया था. इन बंडलों को ऐसे पैक कर रखा गया था कि इन्हें आराम से कहीं भी कोरियर किया जा सके. इत्र की फैक्ट्री का हेड ऑफिस मुंबई में है. ऐसे में आयकर विभाग की मुंबई टीम ने एक साथ कानपुर, मुंबई और कन्नौज के सभी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. पीयूष जैन की 2 कंपनियां मिडिल ईस्ट में भी हैं.
इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर,फैक्ट्री,ऑफिस पर छापे में अब तक क्या क्या मिला? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
कानपुर. आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह सपा नेता पंपी जैन के करीबी इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर,फैक्ट्री, आफिस,कोल्ड स्टोरेज व पेट्रोल पंप पर छापे मारे. आयकर अधिकारियों ने उनके मुंबई और गुजरात स्थित प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की है. अधिकारियों के मुताबिक करीब 150 करोड़ रुपये की कर अपवंचना का मामला सामने आ रहा है. यह कर अपवंचना मुख्य रूप से मुखौटा कंपनियों के जरिए की गई.
आनंदपुरी निवासी पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं. उनका वहां घर, इत्र की फैक्ट्री, कोल्ड स्टोर, पेट्रोल पंप भी है. जिस मोहल्ले में वह रहते हैं, वहीं सपा नेता पंपी जैन का भी घर है. पीयूष जैन का मुंबई में भी घर,हेड आफिस और शोरूम है. उनकी कंपनियां भी मुंबई में ही पंजीकृत हैं. उनके खिलाफ छापे की कार्रवाई सुबह 11 बजे एक साथ सभी जगह शुरू हुई. छापे के लिए मुंबई की टीम आई थी. मुंबई की टीम के नेतृत्व में ही कानपुर के आयकर अधिकारियों की टीम ने छापे मारे.
छापे के आयकर की टीम नोट गिनने वाली मशीन लेकर अपने साथ आनंदपुरी पहुंची. अधिकारियों के मुताबिक पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं जिनमें दो मिडिल ईस्ट में भी हैं. इनका इत्र कन्नौज में बनता है, वहीं मुंबई में इनका शोरूम है जहां से इत्र को पूरे देश में बेचा जाता है. साथ ही विदेश में निर्यात भी किया जाता है.
छापे में क्या-क्या मिला
छापे के दौरान आयकर अधिकारियों को यह भी पता चला है कि कंपनी ने मुखौटा कंपनियों से काफी लोन लिया. इसके साथ ही कंपनी के विदेशी लेनदेन भी बहुत बड़ी मात्रा में हैं. कंपनी के अधिकारियों ने अपनी ही कंपनियों के शेयर काफी अधिक मूल्य पर प्रीमियम के साथ खरीदे जबकि उनका मूल्य बहुत ही कम था. इस तरह अपनी ही अघोषित रकम को अपनी ही दूसरी कंपनी में लगा दिया गया. रात तक छापे की कार्रवाई जारी थी.
छापे के जो फोटो सामने आए, उनमें दिख रहा है कि अलमारी में कार्टन में भरकर नोट रखे गए थे. 500 रुपए के नोटों की गडि्डयों के बंडल बनाकर पूरा कैश रखा गया था. इन बंडलों को ऐसे पैक कर रखा गया था कि इन्हें आराम से कहीं भी कोरियर किया जा सके. इत्र की फैक्ट्री का हेड ऑफिस मुंबई में है. ऐसे में आयकर विभाग की मुंबई टीम ने एक साथ कानपुर, मुंबई और कन्नौज के सभी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. पीयूष जैन की 2 कंपनियां मिडिल ईस्ट में भी हैं.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है