यूपी के इस जिले में जमीनों के बढ़े दाम! किसानों को इस तरह होगा लाभ

यूपी के इस जिले में जमीनों के बढ़े दाम! किसानों को इस तरह होगा लाभ
यूपी के इस जिले में जमीनों के बढ़े दाम! किसानों को इस तरह होगा लाभ

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित प्रयागराज जिले में नए सर्किल रेट लागू होने की तैयारी ने किसानों और जमीन मालिकों के बीच खुशियों की लहर दौड़ा दी हैं. ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक, जमीन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. इसका सीधा असर किसानों की आमदनी और सरकार के राजस्व दोनों पर दिखाई देगा.

अब गांवों की जमीन भी शहर के बराबर

झलवा से लेकर भगवतपुर ब्लॉक के गांव, नैनी, झूसी और फाफामऊ जैसे क्षेत्रों में जमीनों के भाव में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है. अब इन क्षेत्रों की जमीन की दरें मुख्य शहर की दरों के बराबर हो जाएंगी. यह परिवर्तन ग्रामीण किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में फायदेमंद साबित होगा.

नए सर्किल रेट को लागू करने से पहले सरकार ने लोगों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है.

  • 31 जुलाई और फिर 14 अगस्त तक आपत्तियां ली गईं.
  • गुरुवार को अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज हुईं.
  • आपत्तियों पर सुनवाई 19 अगस्त के बाद होगी.

इस प्रक्रिया में एसडीएम और उप निबंधक अधिकारी शामिल रहेंगे और जरूरत पड़ने पर आपत्ति करने वालों को व्यक्तिगत रूप से सुना जाएगा.

बिल्डरों की सबसे अधिक रही आपत्तियां

नए रेट पर सबसे अधिक आपत्तियां बिल्डरों की तरफ से आई हैं. उनका कहना है कि फ्लैटों पर स्टांप शुल्क बहुत बढ़ जाएगा.

  • सिविल लाइंस और अशोक नगर क्षेत्र में 2-BHK फ्लैट पर 7 से 8 लाख रुपये स्टांप शुल्क देना पड़ सकता है.
  • वहीं 3-BHK फ्लैट पर 13 से 14 लाख रुपये तक खर्च आ सकता है.
  • अन्य क्षेत्रों में भी 2-BHK पर 5 से 6 लाख और 3-BHK पर 11 से 12 लाख रुपये तक शुल्क लगेगा.

कई नागरिकों का कहना है कि प्रयागराज में लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद जैसी आधुनिक सुविधाएं नहीं हैं, फिर भी वहां जितने ऊंचे सर्किल रेट हैं, प्रयागराज में इतनी बढ़ोतरी उचित नहीं है.

लेकिन अधिकारियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों में शहर में काफी विकास हुआ है. सड़कें चौड़ी हुई हैं, पुल और अंडरपास बने हैं, सार्वजनिक स्थानों का सौंदर्यीकरण किया गया है और बुनियादी ढांचे में विशेष सुधार किया गया है.

विकास परियोजनाओं का असर

सलोरी, बधाड़ा और गोविंदपुर जैसे इलाकों में 3 रेलवे ओवरब्रिज, अंडरब्रिज और नई सड़कें निर्मित हुई हैं. इसी तरह झलवा और कालिंदीपुरम इलाके में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है. इन विकास परियोजनाओं ने जमीनों की कीमतों को और बढ़ोतरी कर दी है.

पाश क्षेत्रों में जमीन खरीदना महंगा

सिविल लाइंस, अशोक नगर, जॉर्ज टाउन और टैगोर टाउन जैसे पाश क्षेत्रों में 100 वर्ग गज जमीन खरीदने के लिए 7 से 8 लाख रुपये तक का स्टांप शुल्क देना होगा. स्टांप और निबंधन विभाग ने यहां 30 से 40 % तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है.

अन्य क्षेत्रों में 25 से 35 % वृद्धि

शहर के अन्य मोहल्लों जैसे मम्फोर्डगंज, अल्लापुर, प्रीतम नगर, कालिंदीपुरम, बैरहना, अलोपीबाग, तेलियरगंज, राजापुर, करेलाबाग, सलोरी, बधाड़ा, मुट्ठीगंज, मीरापुर और करेली में 25 से 35 % तक सर्किल रेट बढ़ाने की योजना है. नैनी, झूसी और फाफामऊ के विस्तारित क्षेत्र में भी यही बढ़ोतरी प्रस्तावित है.

तहसील क्षेत्रों में भी दाम की बढ़ोतरी 

बारा, करछना, मेजा, कोरांव, फूलपुर, सोरांव और हंडिया तहसीलों में 5 से 25 % तक सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है. इसका सीधा लाभ किसानों को होगा क्योंकि उनकी जमीनों का मूल्य पहले से अधिक हो जाएगा.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।