यूपी के इस जिले में गांव के लोग बने फरिश्ते, समाज में समानता का संदेश
3 फीट का दूल्हा और सवा 3 फीट की दुल्हन, हुई अनोखी शादी
यूपी के सोनभद्र जिले से एक आश्चर्य कर देने वाला खबर जनता के सामने आया है. इस जिले में एक अनोखी शादी का चर्चा का विषय बन चुका है यह शादी न केवल उनके परिवारों के लिए है अपितु पूरे गांववासियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन चुका है. इसी जिले में ग्राम पंचायत ऊंचडीह मैं एक अनोखी और आश्चर्य करने वाला विवाह समारोह संपन्न हुआ है. दूल्हे का नाम लवकुश भारती जो दिव्यांग है और सरिता के साथ फेरे लेकर एक नई जीवन लीला प्रारंभ की है.
इस विवाह समारोह ने समाज के हर वर्ग के लोगों को एक के सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश पहुंचाया है. इसी दौरान ग्राम प्रधान अर्चना तिवारी तथा ग्रामीणों ने इस नवविवाहित दोनों जोड़ों को हृदय की अटूट गहराइयों से लाख-लाख आशीर्वाद दिया है तथा कहा है कि यह जोड़ा एक दूसरे के लिए समर्पण का भाव रखती है इस विवाह समाज के हर वर्ग के लोगों को एक मिसाल कायम कर चुका है. आगे उन्होंने कहा है कि सच्चा प्रेम और समर्पण किसी भी शारीरिक कमी से ऊपर होता है इस दीवाने पूरे गांव को मंत्रमुग्ध कर दिया है.
सोशल मीडिया और गांववासियों में प्रेरणादायक चर्चा
इस जिले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनुपम तिवारी ने कहा है कि लवकुश भारती तथा सरिता दोनों की शरीर की लंबाई कम होने के कारण विवाह में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन ग्रामीण की विचार विमर्श से उनकी जिंदगी में खुशियों का खजाना ला दिया ग्रामीणों ने दोनों परिवारों को सात जन्मों के लिए मिलवा दिया अब यह रिश्ता एक अटूट प्रेम का पहचान बन चुका है. गांव वासियों ने यही के मंदिर में उनकी शादी संपन्न करवा दी या अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का वातावरण में बध चुका है.
मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें रॉबर्ट्सगंज में ऊंचडीह गांव में 27 वर्षीय दिव्यांग लवकुश भारती तथा मोराही गांव की 24 वर्षीय दिव्यांग सरिता की शादी एक प्रेरणादायक इस जिले में पहचान बन चुकी है दोनों के कम हाइट के कारण शादी में काफी कठिनाइयों सामने आ रही थी लेकिन ग्रामीणों ने फरिश्ते बनकर उनके परिवारों को मिलवा कर अटूट बंधन में बांध दिया. इस मुलाकात ने पहली बार शादी के रिश्ते में बदल दिया. अब दोनों परिवार नई जिंदगी का शुरुआत कर चुके हैं.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।