प्रयागराज में सियासी बवाल! चंद्रशेखर को रोका तो भड़की भीड़, पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में आग

प्रयागराज में बवाल! चंद्रशेखर को रोका, भीड़ ने किया पथराव-आगजनी

प्रयागराज में सियासी बवाल! चंद्रशेखर को रोका तो भड़की भीड़, पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में आग
Prayagraj

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार को भारी बवाल हुआ। भीम आर्मी के चीफ और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के समर्थकों ने सड़कों पर जमकर हंगामा किया। करीब दो घंटे तक उपद्रवियों ने सड़कों पर तांडव मचाया। भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों पर हमला किया, पथराव किया और डायल 112 की गाड़ी को पलट दिया। रोडवेज बसों में तोड़फोड़ की गई और कई बाइकों को आग लगा दी गई।

क्यों भड़की भीड़?

बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आज़ाद प्रयागराज से कौशांबी जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें प्रयागराज में ही रोक लिया। इससे उनके समर्थक भड़क गए और करछना इलाके में जमकर हंगामा किया।

क्या-क्या नुकसान हुआ?

करछना के भड़ेवरा बाजार में उपद्रवियों ने आम लोगों पर भी पत्थर फेंके। इससे इलाके में भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। भीड़ ने कई प्राइवेट और सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस की गाड़ियां भी निशाने पर रहीं।

पुलिस क्या कर रही थी?

जब भीड़ उग्र हुई तो सबसे पहले डायल 112 की टीम वहां से हट गई। फिर भुंडा चौकी और करछना थाने के पुलिसकर्मी भी पीछे हट गए। इसके बाद भीड़ ने बाजार में जमकर तोड़फोड़ की। बाद में एडिशनल सीपी डॉ. अजयपाल शर्मा मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी लेकर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब 5:30 बजे हालात पर काबू पाया गया।

अब तक क्या कार्रवाई हुई?

पुलिस ने हिंसा करने वाले भीम आर्मी के 20 लोगों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बाकी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों पर NSA और गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी की है। साथ ही, हिंसा के दौरान जो सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ, उसकी भरपाई भी आरोपियों से करवाई जाएगी।

On

About The Author

Harsh Sharma   Picture

 

हर्ष शर्मा उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं। उन्होंने Inkhabar, Expose India और Times Bull जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में काम किया है। SEO फ्रेंडली लेखन और डिजिटल न्यूज प्रोडक्शन में अनुभव रखते हैं। वर्तमान में भारतीय बस्ती में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।