UP Gold Rate Today: मानसून में चढ़ा सोने का पारा! जानें यूपी के शहरों में कितना महंगा हुआ 10 ग्राम गोल्ड
शादी का मौसम चल रहा है और अगर आप सोना या चांदी खरीदने या उसमें निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। कुछ समय की गिरावट के बाद अब सोने की कीमतों में फिर हलचल देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में बदलाव हुआ है। आज सोना थोड़ा सस्ता हुआ है।
यूपी के बड़े शहरों में सोने की ताजा कीमत
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी और आगरा जैसे प्रमुख शहरों में 21 जून को सोने और चांदी के दामों में बदलाव देखा गया है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,910 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹93,250 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चांदी की कीमत ₹1,20,000 प्रति किलोग्राम रही, जिसमें आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।
शादी के सीजन में सोने के दामों में हलचल
शादी का मौसम होने की वजह से इन दिनों सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय ट्रेड वॉर और बाजार में उठापटक की वजह से सोने के दाम लगातार बदल रहे हैं। हालांकि, घरेलू सर्राफा बाजार में कीमतें कुछ दिनों से गिर रही हैं, जिससे ग्राहकों को थोड़ी राहत मिल रही है। दूसरी ओर, वायदा बाजार में सोने के रेट बढ़े हैं, और विदेशी बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए खरीदारी सोच-समझकर करनी चाहिए।

ताजा खबरें
About The Author
हर्ष शर्मा उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं। उन्होंने Inkhabar, Expose India और Times Bull जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में काम किया है। SEO फ्रेंडली लेखन और डिजिटल न्यूज प्रोडक्शन में अनुभव रखते हैं। वर्तमान में भारतीय बस्ती में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।