यूपी के कई जिलों में हीट वेव का कहर, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

यूपी के कई जिलों में हीट वेव का कहर, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश
Uttar Pradesh News

यूपी में अब मौसम में अस्थिरता देखने को जल्द ही मिलेगी. प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू होगी और 18 जिलों में हीट वेव अलर्ट जारी बताया गया. अब कई क्षेत्रों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है और बारिश व्यापक नहीं हुआ लेकिन कुछ क्षेत्रों में कुछ सीमाओं तक सीमित रहा. 

हीट वेव और बारिश बदल रहा यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में मानसून इधर उलटफेर देखने को मिलेगा. प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अब मौसम ने करवट ले ली है. महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, में झमाझम बारिश हुई है. अब आसपास के क्षेत्र में बारिश के बादल छा चुके हैं. इसी दौरान इन क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी लगातार चल रही हैं जिससे गर्मी में भारी राहत पीड़ितों को मिल चुकी है. आगरा लखनऊ और वाराणसी में दिन प्रतिदिन इन जिलों में तेज धूप अपना प्रकोप दिख रहा है. मौसम विभाग के एक सर्वे के मुताबिक यूपी के 14 जिलों में बारिश अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से हवाएं अपना रुख भी बदल रही है.

वहीं दूसरे क्षेत्रों में देखा जाए यूपी के 18 जिलों में हीट वेव का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. दिन रविवार को एक सर्वे के मुताबिक पता चला बांदा जिले का तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ-साथ सबसे अधिक गर्म वाला जिला माना गया.  इसके बाद अगर न्यूनतम तापमान जिले की बात करें तो मेरठ में 24.6 डिग्री सेल्सियस का इतिहास रचा है. राजधानी लखनऊ के मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार ने एक सर्वे के मुताबिक बताया कहा कि बंगाल की खाड़ी में तेज नमी से मौसम बदल गया. अब प्रदेश में एक नया विक्षोभ और मानसून सिस्टम शुरू हो रहा है. अब बंगाल की खाड़ी में पर्याप्त मात्रा नमी के लिए पूर्वी हवाएं चल रही हैं इस कारण से कुछ जिलों में लू का हवा कम हो चुका है. अब तीन से चार दिनों में तापमान में दोबारा वृद्धि  होने की संभावना जताई जा रही है.

यूपी में इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 31.42 किमी ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को मंजूरी, करोड़ों होंगे खर्च यह भी पढ़ें: यूपी में इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 31.42 किमी ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को मंजूरी, करोड़ों होंगे खर्च

सीएम द्वारा उठाए गए प्रमुख कदम 

यूपी में पश्चिमी और पूर्वी के कुछ हिस्सों में भारी तेज हवाओं का उसके साथ-साथ हल्की बारिश की आशंका जताई गई थी लेकिन इन क्षेत्रों में गर्मी से थोड़ी राहत पीड़ित व्यक्तियों को मिल चुकी है इस बारिश में व्यापक रुझान नहीं देखने को मिला लेकिन कुछ क्षेत्रों तक ही सीमिट कर रह गया. यूपी में चल रहेलू के प्रभाव से बचने के लिए मौसम विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह भी दे रही है इधर गर्मी का प्रकोप कई जिलों में लगातार बढ़ रहा है. योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जिम्मेदार अधिकारियों से आपदा के वर्तमान स्थिति पर डीपीआर तैयार करने के लिए और नागरिकों को राहत कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है इसके साथ-साथ हीट वेव से निपटने के लिए दिशा निर्देश अलर्ट जारी किया है जिसमें लोग के लक्षण देखने पर चिकित्सालय में जाकर सलाह लेने और बचाव के उपाय अपनाने की बात कही है.  

लखनऊ में जमीन लेने वाले सावधान! LDA की बड़ी चेतावनी, इन जगहों पर बिक रहे अवैध प्लॉट यह भी पढ़ें: लखनऊ में जमीन लेने वाले सावधान! LDA की बड़ी चेतावनी, इन जगहों पर बिक रहे अवैध प्लॉट

इधर 21 में को पूरे यूपी में बारिश के बदले छाए रहेंगे. इसके साथ-साथ ओले गिरने के भी आशंका जताई जा रही है. उसके बाद 22 में को भारी बारिश होने की संभावना की आशंका लग चुकी है आगे उन्होंने बताया कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना बिल्कुल साफ है. इसके साथ-साथ इन क्षेत्रों में तेज हवाएं भी गति लेंगी. प्रदेश में बदलते मौसम का मिजाज देखते हुए राज्य सरकार ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ठोस कदम उठाने के लिए बात कही है प्रशासन और अधिकारियों को सतर्क रहने और राहत कार्यों को व्यवस्था में लाने की निर्देश दिए हैं सीएम ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दे दिया है की मौसम विभाग के चेतावनी को गंभीरता से लें और स्थानीय स्तर पर तत्काल राहत की व्यवस्था करवाया जाए.

लखनऊ में अवैध निर्माण पर LDA का बुलडोजर, 4 मकान गिराए, 33 और निशाने पर यह भी पढ़ें: लखनऊ में अवैध निर्माण पर LDA का बुलडोजर, 4 मकान गिराए, 33 और निशाने पर

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।