यूपी मे तेजी से बढ़ रही गर्मी, इन जिलों में आज हो सकती है बारिश
1.png)
प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जिलों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।
तैयार रहें! अब बदलेगा यूपी का मौसम
जानें आपके शहर का हाल
राजधानी में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मार्च के महीने में ही तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है, जिससे लोगों को तेज धूप और उमस से परेशानी हो रही है। जबकि 13 मार्च को यहां हल्की बारिश होने से गर्मी कम पड़ने के आसार लग रहे थे। लेकिन शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी से लोग ज्यादा परेशान दिखे। जिस हिसाब से तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है उससे आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार है। जबकि 17 मार्च से गर्मी में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इससे लोगों को पसीना-पसीना होना पड़ सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा के हिसाब से हवाएं भी चलेंगी। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाराणसी 39.9 व प्रयागराज में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च को सहारनपुर, शामली मुजफ्फरनगर अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, एटा आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली एवं आसपास के इलाको में ओलावृष्टि होने के आसार है। इसी तरह बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। सहारनपुर मुजफ्फरनगर आगरा समेत कई जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है जबकि अन्य हिस्सों में 30.40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।