UP को मिलेगा 750 KM का नया एक्सप्रेसवे! शामली–गोरखपुर प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट

UP को मिलेगा 750 KM का नया एक्सप्रेसवे! शामली–गोरखपुर प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट
UP News: विंध्य एक्सप्रेसवे से बदलेगी सोनांचल की तस्वीर, DPR इसी महीने

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश और हरियाणा को आपस में जोड़ने वाले गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे को लेकर तैयारियां अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही हैं. लंबे समय से प्रस्तावित इस महत्वाकांक्षी परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) अंतिम चरण में है. इसके पूरा होते ही एक्सप्रेसवे के निर्माण की औपचारिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा. इस सड़क के बनने से प्रदेश के कई हिस्सों की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है.

डीपीआर मार्च 2026 तक होगी पूरी

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के मुताबिक, गोरखपुर–शामली एक्सप्रेसवे की डीपीआर अगले 3 महीनों में तैयार कर ली जाएगी. लक्ष्य रखा गया है कि 31 मार्च 2026 तक रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया जाए. इसके बाद अप्रैल 2026 में इस परियोजना से जुड़ी गजट अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना है.

22 जिलों और 37 तहसीलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

यह प्रस्तावित एक्सप्रेसवे करीब 750 किलोमीटर लंबा होगा और उत्तर प्रदेश के 22 जिलों व 37 तहसीलों से होकर गुजरेगा. सड़क के निर्माण से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक आवागमन बेहद आसान हो जाएगा. विशेष रूप से औद्योगिक, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को इससे नई गति मिलने की उम्मीद है.

यूपी में जमीन खरीद-फरोख्त के नियम होंगे सख्त, रजिस्ट्री से पहले दिखाने होंगे ये दस्तावेज यह भी पढ़ें: यूपी में जमीन खरीद-फरोख्त के नियम होंगे सख्त, रजिस्ट्री से पहले दिखाने होंगे ये दस्तावेज

थानाभवन से शुरू होगा निर्माण कार्य

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की बागपत इकाई के परियोजना निदेशक नरेंद्र कुमार सिंह ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि एक्सप्रेसवे का निर्माण थानाभवन क्षेत्र के गोगवान-जलालपुर इलाके से शुरू करने की योजना है. निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले साल 2026 में संबंधित जिलों और तहसीलों के गांवों की सूची सार्वजनिक की जाएगी. इसके साथ ही राजस्व विभाग की ओर से भूमि सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू होगी.

लखनऊ में जमीन लेने वाले सावधान! LDA की बड़ी चेतावनी, इन जगहों पर बिक रहे अवैध प्लॉट यह भी पढ़ें: लखनऊ में जमीन लेने वाले सावधान! LDA की बड़ी चेतावनी, इन जगहों पर बिक रहे अवैध प्लॉट

प्रधानमंत्री कर सकते हैं बड़ी घोषणा

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के दौरान गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के निर्माण की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो यह परियोजना और तेजी से आगे बढ़ेगी.

यूपी के 75 जिलों के लिए सीएम योगी का आदेश, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश यह भी पढ़ें: यूपी के 75 जिलों के लिए सीएम योगी का आदेश, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच दूरी और समय दोनों कम होंगे. व्यापार, उद्योग और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे. स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. इस महत्वाकांक्षी परियोजना को प्रदेश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से जुड़ाव होगा खास

गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे को हरियाणा और पश्चिमी यूपी को जोड़ने वाले अंबाला-शामली ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा, जिसकी लंबाई करीब 121 किलोमीटर है. दूसरे चरण में यह एक्सप्रेसवे थानाभवन क्षेत्र के गोगवान–जलालपुर से होते हुए गोरखपुर तक जाएगा. बीते 1.5 साल से डीपीआर पर काम चल रहा है, जिसे अब जल्द पूरा किया जाना है.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।