UP Weather 11 June: यूपी में बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश: यूपी में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, इसी बीच प्रदेश में पूर्वी जिलों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार दोपहर के बाद से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम में परिवर्तन आ सकता है. 11 और 12 जून को इन क्षेत्रों में बादलों की दस्तक के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. इससे तेज धूप और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिल सकती है.

आज के तापमान की स्थिति :- 

  • लखनऊ – अधिकतम: 43°C, न्यूनतम: 30°C
  • अयोध्या – अधिकतम: 40.3°C, न्यूनतम: 31.5°C
  • कानपुर – अधिकतम: 43.5°C, न्यूनतम: 31.2°C
  • प्रयागराज – अधिकतम: 44.2°C, न्यूनतम: 33.1°C
  • आगरा – अधिकतम: 45.9°C, न्यूनतम: 32.7°C
  • झांसी – अधिकतम: 45.9°C, न्यूनतम: 33.5°C
  • वाराणसी – अधिकतम: 42.8°C, न्यूनतम: 30.4°C
  • गोरखपुर – अधिकतम: 40.2°C, न्यूनतम: 28.6°C
  • बस्ती – अधिकतम: 41.3°C, न्यूनतम: 29.5°C
  • सुलतानपुर – अधिकतम: 42.5°C, न्यूनतम: 30.1°C
  • गोंडा – अधिकतम: 40.2°C, न्यूनतम: 29.9°C
  • गाजियाबाद – अधिकतम: 41.4°C, न्यूनतम: 28.5°C
  • बलिया – अधिकतम: 40.5°C, न्यूनतम: 30.5°C
  • कुशीनगर – अधिकतम: 41.5°C, न्यूनतम: 30.6°C
  • सोनभद्र – अधिकतम: 39.7°C, न्यूनतम: 29.2°C
  • मऊ – अधिकतम: 41.6°C, न्यूनतम: 31.2°C
  • आजमगढ़ – अधिकतम: 41.3°C, न्यूनतम: 30.8°C
  • जौनपुर – अधिकतम: 42.3°C, न्यूनतम: 32.5°C
  • मथुरा – अधिकतम: 41.5°C, न्यूनतम: 29.6°C
  • अंबेडकर नगर – अधिकतम: 41.6°C, न्यूनतम: 31.2°C
  • पीलीभीत – अधिकतम: 40.2°C, न्यूनतम: 29.8°C

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए आने वाले 2-3 दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं. आगरा और झांसी जैसे शहरों में तापमान लगातार 45°C के ऊपर बना हुआ है, और 14 जून के बाद ही किसी बड़े बदलाव की संभावना है.

बीते सोमवार को कानपुर, आगरा, प्रयागराज और झांसी सहित 19 जिलों में सुपर हीट वेव ने लोगों को झुलसाकर रख दिया. मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर में 43°C तापमान सीजन का सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया.

प्रयागराज में रात में भी गर्मी से राहत नहीं है. न्यूनतम तापमान में 3.9°C की बढ़ोत्तरी ने लोगों की नींदे उड़ा दी है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अधिकतम तापमान स्थिर और न्यूनतम में वृद्धि, हीटवेव को और भी घातक बना देती है. ऐसे में दिन के साथ-साथ रातें भी बेचैनी भरी हो गई हैं. मौसम विभाग ने 19 जिलों में सुपर हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. 

मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 और 12 जून को पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी के साथ तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है. परंतु पश्चिमी क्षेत्रों में 2-3 दिनों बाद ऐसी स्थिति बनेगी. इसके अतिरिक्त, 13 जुन के पश्चात मानसून सक्रिय होने की संभावना जताई गई है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
11 Jun 2025 By Shobhit Pandey

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/gorakhpur/up-weather-11-june-will-change-the-weather-in-up/article-20626
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।