हर्रैया की बिजली समस्या पर विधायक सख्त, ठेकेदारों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग
हर्रैया विधायक अजय सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बेहतर विद्युत व्यवस्था और विकास कार्यों को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मंत्री के समक्ष रखे.
विधायक ने उठाया बिजली संकट का मुद्दा
विधायक ने विक्रमजोत एवं मखौड़ा पावर हाउस में संबंधित ठेकेदारों की लापरवाही के कारण उत्पन्न हो रही विद्युत समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए इनके स्थायी समाधान तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने हर्रैया से 33 केवी परसरामपुर पावर हाउस के बाईफरकेशन कार्य को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया. विक्रमजोत फीडर पर नए 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया. इसके अलावा विक्रमजोत ब्लॉक के केनौना में नए विद्युत उपकेंद्र की स्वीकृति पर भी आभार व्यक्त किया.
उपकेंद्र निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग
दुबौलिया ब्लॉक के बरसांव में भूमि संबंधी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उपकेंद्र निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कराने की मांग भी की. उन्होंने बताया कि दुबौलिया के खुशहालगंज में हाल ही में 5 एमवीए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना हुई है. नगर पंचायत हर्रैया के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई. विधायक ने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, बेहतर विद्युत आपूर्ति तथा विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया. विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का श्रेय लेना नहीं, बल्कि हर्रैया की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं, लेकिन जनता सब जानती है कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर किसने लगातार प्रयास किए हैं.
यह भी पढ़ें: बस्ती में होटल, कोचिंग और अस्पतालों की होगी फायर सेफ्टी जांच! कारवां फाउंडेशन ने DM को सौंपा ज्ञापनउन्होंने कहा विपक्ष को जवाब शब्दों से नहीं, विकास कार्यों से मिलेगा. उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है और हर्रैया का सर्वांगीण विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी.
हर्रैया की बिजली समस्या पर विधायक सख्त, ठेकेदारों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग
हर्रैया विधायक अजय सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बेहतर विद्युत व्यवस्था और विकास कार्यों को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मंत्री के समक्ष रखे.
विधायक ने उठाया बिजली संकट का मुद्दा
विधायक ने विक्रमजोत एवं मखौड़ा पावर हाउस में संबंधित ठेकेदारों की लापरवाही के कारण उत्पन्न हो रही विद्युत समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए इनके स्थायी समाधान तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने हर्रैया से 33 केवी परसरामपुर पावर हाउस के बाईफरकेशन कार्य को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया. विक्रमजोत फीडर पर नए 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया. इसके अलावा विक्रमजोत ब्लॉक के केनौना में नए विद्युत उपकेंद्र की स्वीकृति पर भी आभार व्यक्त किया.
उपकेंद्र निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग
दुबौलिया ब्लॉक के बरसांव में भूमि संबंधी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उपकेंद्र निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कराने की मांग भी की. उन्होंने बताया कि दुबौलिया के खुशहालगंज में हाल ही में 5 एमवीए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना हुई है. नगर पंचायत हर्रैया के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई. विधायक ने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, बेहतर विद्युत आपूर्ति तथा विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया. विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का श्रेय लेना नहीं, बल्कि हर्रैया की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं, लेकिन जनता सब जानती है कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर किसने लगातार प्रयास किए हैं.
उन्होंने कहा विपक्ष को जवाब शब्दों से नहीं, विकास कार्यों से मिलेगा. उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है और हर्रैया का सर्वांगीण विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।