महिला ने लगाया 60 हजार रिश्वत लेकर गलत रिपोर्ट बनाने का आरोप, DM से लगाई गुहार
Leading Hindi News Website
On
भानपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सिसवा खुर्द निवासिनी श्रीमती गुड़िया पत्नी रामकुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर भूमि विवाद मामले में निष्पक्ष जांच और पैमाइश कराने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके भूमि प्रकरण में राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा गलत रिपोर्ट लगाई जा रही है तथा विपक्षी पक्ष से मिलीभगत कर रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है.
शिकायत के अनुसार, ग्राम सिसवा खुर्द स्थित आराजी संख्या 298 रकबा 0.6130 हेक्टेयर के संबंध में पूर्व में धारा-24 के तहत मुकदमा चल चुका है, जिसका निस्तारण वर्ष 2019 में हो गया था. गुडिया का कहना है कि उक्त आदेश के अनुपालन में मौके पर पत्थर नश्त (सीमा निर्धारण) की कार्रवाई भी की गई थी. श्रीमती गुड़िया ने बताया कि बाद में दाखिल की गई पुनर्विचार याचिका भी निरस्त हो चुकी है तथा मामले को लेकर राजस्व परिषद प्रयागराज में वाद विचाराधीन है.
लेखपाल पर 60 हजार लेकर गलत रिपोर्ट बनाने का आरोप
इसके बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा उनकी भूमि से अलग रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है. शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि विपक्षी पक्ष के प्रभाव में आकर हल्का लेखपाल ने कथित रूप से 60 हजार रुपये लेकर गलत रिपोर्ट तैयार की है. उसका दावा है कि उनकी आराजी का कुल रकबा 0.6130 हेक्टेयर है, जबकि वर्तमान में वह केवल 0.528 हेक्टेयर भूमि पर ही काबिज हैं. उनका आरोप है कि बिना मौके की वास्तविक पैमाइश किए केवल नक्शे के आधार पर रास्ता निकाला जा रहा है.
गुडिया ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि राजस्व विभाग की एक स्वतंत्र टीम गठित कर मौके पर फील्ड बुक तैयार कराते हुए पुनः पैमाइश कराई जाए. साथ ही लेखपाल पर लगाए गए रिश्वतखोरी और गलत रिपोर्ट देने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए.
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
24 Jun 2026 By Shobhit Pandey

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/woman-accused-of-taking-rs-60000-bribe-and-making-wrong/article-25736
On
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।