बस्ती में होटल, कोचिंग और अस्पतालों की होगी फायर सेफ्टी जांच! कारवां फाउंडेशन ने DM को सौंपा ज्ञापन

Basti News

प्रदेश में बढ़ती अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए अब सार्वजनिक जगहों पर फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच कराने की मांग उठी है। कारवां फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने मंगलवार को जिलाधिकारी बस्ती से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई है कि जिले में चल रहे होटल, रेस्टोरेंट, कोचिंग संस्थान, पुस्तकालय, अस्पताल, मैरिज हॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच कराई जाए।

लखनऊ अग्निकांड के बाद उठी जांच की मांग

सूरज श्रीवास्तव ने कहा कि हाल ही में लखनऊ में हुई आग की घटना ने एक बार फिर फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में बस्ती जिले में भी समय रहते सभी संस्थानों की जांच जरूरी है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

हर्रैया की बिजली समस्या पर विधायक सख्त, ठेकेदारों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: हर्रैया की बिजली समस्या पर विधायक सख्त, ठेकेदारों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग

उन्होंने मांग की कि सभी संस्थानों के फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरण, इमरजेंसी एग्जिट और अन्य सुरक्षा इंतजामों की जांच की जाए। नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई भी की जाए।

स्कूल-कॉलेजों में फायर ड्रिल कराने की मांग

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जिले के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और पुस्तकालयों में समय-समय पर फायर सेफ्टी ड्रिल और आपदा प्रबंधन से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएं, जिससे छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को आपात स्थिति में बचाव के तरीके पता चल सकें।

सूरज श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। अगर समय रहते जांच और कार्रवाई की जाए तो कई हादसों को रोका जा सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से जनहित में जल्द कार्रवाई करने की मांग की।

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
23 Jun 2026 By Vikas kumar

बस्ती में होटल, कोचिंग और अस्पतालों की होगी फायर सेफ्टी जांच! कारवां फाउंडेशन ने DM को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश में बढ़ती अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए अब सार्वजनिक जगहों पर फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच कराने की मांग उठी है। कारवां फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने मंगलवार को जिलाधिकारी बस्ती से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई है कि जिले में चल रहे होटल, रेस्टोरेंट, कोचिंग संस्थान, पुस्तकालय, अस्पताल, मैरिज हॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच कराई जाए।

लखनऊ अग्निकांड के बाद उठी जांच की मांग

सूरज श्रीवास्तव ने कहा कि हाल ही में लखनऊ में हुई आग की घटना ने एक बार फिर फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में बस्ती जिले में भी समय रहते सभी संस्थानों की जांच जरूरी है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

उन्होंने मांग की कि सभी संस्थानों के फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरण, इमरजेंसी एग्जिट और अन्य सुरक्षा इंतजामों की जांच की जाए। नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई भी की जाए।

स्कूल-कॉलेजों में फायर ड्रिल कराने की मांग

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जिले के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और पुस्तकालयों में समय-समय पर फायर सेफ्टी ड्रिल और आपदा प्रबंधन से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएं, जिससे छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को आपात स्थिति में बचाव के तरीके पता चल सकें।

सूरज श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। अगर समय रहते जांच और कार्रवाई की जाए तो कई हादसों को रोका जा सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से जनहित में जल्द कार्रवाई करने की मांग की।

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/there-will-be-fire-safety-check-of-hotels-coaching-and/article-25731
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है