उत्तर प्रदेश में झुलसा देने वाली गर्मी, अब मिलेगी राहत!
इस बीच रात का तापमान भी बढ़ गया है, जिससे लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई. लखनऊ में शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से लगभग 3° ज्यादा है.
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है. यह बारिश धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में फैलने की संभावना है. रविवार को इसका असर ज्यादा दिखेगा और सोमवार से पश्चिमी जिलों तक भी बारिश पहुंच सकती है. अगले हफ्ते पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है.
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुरादाबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई, जिससे तापमान में 6° तक गिरावट आई है. शनिवार को प्रदेश के करीब 22 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
परंतु कुछ जिलों में अभी भी हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां तापमान 42 से 44 डिग्री के आसपास बना रहेगा. सोमवार से पूर्वी यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में बुधवार से अगले 4 दिन बारिश होने की आशंका है.
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में स्थित गोरखपुर, बस्ती, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, मऊ, बलिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या, देवरिया, आजमगढ़, अमरोहा, सोनभद्र, चंदौली, कानपुर, जौनपुर, लखनऊ, और पीलीभीत में 16 से 20 जुन में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होने की संभावना है. मानसून का 20 जून से सक्रिय होने की आशंका है.
शुक्रवार को आगरा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. झांसी में 44.9, बांदा में 44.6 और हमीरपुर में 44.2 डिग्री तक पारा पहुंच गया. लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, बहराइच और कई जिलों में लू के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।