यूपी के इन जिलो में आज होगी भारी बारिश, कई जिलो में बारिश से डूबे हाईवे

यूपी के इन जिलो में आज होगी भारी बारिश, कई जिलो में बारिश से डूबे हाईवे
यूपी के इन जिलो में आज होगी भारी बारिश, कई जिलो में बारिश से डूबे हाईवे

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित कुछ जिलों में प्री-मानसून की बारिश लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रही. सुबह से लेकर दिनभर गोरखपुर, बस्ती, अंबेडकरनगर, गोंडा, मथुरा, बलरामपुर, संभल, आजमगढ़, आगरा, हाथरस, मऊ, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, संत कबीरनगर सहित 46 से अधिक शहरों में अच्छी बारिश दर्ज की गई.

बारिश का सबसे ज्यादा असर बरेली में देखने को मिला जहां 149 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. रविवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लगातार तेज बारिश होती रही. सिर्फ 6 घंटे में इतना पानी गिरा कि लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर घुटनों तक पानी भर गया. शहर की कई कॉलोनियों में कमर तक पानी भर गया.

आगरा में तेज बारिश के कारण एक सड़क लगभग 8 फीट तक धंस गई. इसी गड्ढे में एक युवक गिर गया, जिसे निकालने के लिए एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा.

गोरखपुर–लखनऊ इंटरसिटी 11 घंटे लेट, एयरपोर्ट की उड़ानें भी घंटों अटकीं यह भी पढ़ें: गोरखपुर–लखनऊ इंटरसिटी 11 घंटे लेट, एयरपोर्ट की उड़ानें भी घंटों अटकीं

लखनऊ में भी दिनभर बादल छाए रहे और सुबह हल्की बूंदाबांदी देखी गई. फिलहाल लखनऊ में जोरदार बारिश नहीं हुई है.

गोरखपुर में प्लॉट बुकिंग का आखिरी मौका, 31 दिसंबर तक करें आवेदन यह भी पढ़ें: गोरखपुर में प्लॉट बुकिंग का आखिरी मौका, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

चंदौली जिले में बारिश के साथ बिजली गिरने से 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 महिलाएं झुलस गईं. वहीं ललितपुर में 2 किसानों की मौत बिजली गिरने से हुई है.

यूपी के हर जिले में अलर्ट जारी! कोहरे और ठंड पर सरकार की नई गाइडलाइन लागू यह भी पढ़ें: यूपी के हर जिले में अलर्ट जारी! कोहरे और ठंड पर सरकार की नई गाइडलाइन लागू

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि यूपी के पूर्वांचल और तराई क्षेत्र के 54 जिलों में अगले 24 घंटों में मौसम के और बिगड़ की संभावना है. तेज बारिश, बिजली गिरने और गरज-चमक की आशंका जताई गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसमें शामिल हैं:-

  1. कुशीनगर
  2. महाराजगंज
  3. सिद्धार्थनगर
  4. बलरामपुर
  5. श्रावस्ती
  6. बहराइच
  7. लखीमपुर खीरी
  8. मुरादाबाद
  9. रामपुर
  10. बरेली
  11. पीलीभीत और उनके आसपास के जिले

मौसम विभाग ने बताया कि 17 से 20 जून के बीच बिहार के रास्ते मानसून उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में प्रवेश कर सकता है. कुशीनगर और गोरखपुर के रास्ते से मानसून आने की संभावना जताई गई है. 

सोमवार को मौसम विभाग ने 62 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी थी. बीते 24 घंटों में वाराणसी देश का सबसे गर्म शहर रहा. यहां तापमान 43.2°C दर्ज किया गया. इसके बाद जालौन में 42.6°C. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई में रिकॉर्ड किया गया जो‌ की 23.5°C रहा.

उत्तर प्रदेश में राज्य आपदा विभाग के अनुसार, रविवार से सोमवार तक 24 घंटे के अंदर यूपी में कुल 39 लोगों की मौत हुई है. इनमें से 31 लोगों की मौत सिर्फ बिजली गिरने से हुई है. मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है कि गरज-चमक के दौरान पेड़ों के नीचे व खेतों में खड़े होने से बचें. इस दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल ना करें और खुद को सुरक्षित जगह ले जाएं.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।