गोरखपुर-बस्ती समेत इन जिलों के यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रेलवे ने महीनों तक रद्द की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

गोरखपुर-बस्ती समेत इन जिलों के यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रेलवे ने महीनों तक रद्द की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
गोरखपुर-बस्ती समेत इन जिलों के यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रेलवे ने महीनों तक रद्द की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में रेल यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे ने कोहरे का हवाला देते हुए दिसंबर से लेकर फरवरी तक कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. हर साल सर्दियों के मौसम में रेलवे कोहरे की वजह से कुछ ट्रेनों को रद्द या उनके फेरे कम करता है, इस बार भी ऐसा ही किया गया है.

रेलवे प्रशासन का कहना है कि जिन यात्रियों ने इन रद्द ट्रेनों में टिकट बुक कर लिए हैं, उन्हें पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा. हालांकि, ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि अब अन्य ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल रहेगा.

गोरखपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली कई व्यस्त ट्रेनों को भी 15 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है. इन ट्रेनों में यात्रियों को आसानी से टिकट मिल जाता था, लेकिन अब यह सुविधा प्रभावित होगी.

‘लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है…’ एलपीजी संकट के बीच अखिलेश यादव का बयान यह भी पढ़ें: ‘लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है…’ एलपीजी संकट के बीच अखिलेश यादव का बयान

पूरी तरह रद्द ट्रेनें (1 दिसंबर से):
  • 12595/12596 हमसफर एक्सप्रेस (गोरखपुर–आनंद विहार टर्मिनल)
  • 15057 गोरखपुर–आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस
कम फेरे वाली ट्रेनें:
  • 12571/12572 हमसफर एक्सप्रेस (गोरखपुर–पाटलिपुत्र)
  • 15079/15080 गोरखपुर–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
  • 12529/12530 लखनऊ–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है