यूपी रोडवेज बस परिचालकों के लिए अच्छी खबर दिवाली से पहले सरकार देगी बोनस, जाने पूरी जानकारी
UPSRTC
प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश लेवल पर बेहतर काम-काज का रिकार्ड कायम है। यूपी रोडवेज के बस चालकों और परिचालकों के लिए अच्छी खबर है। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के 37 हजार ड्राइवर-कंडक्टर को दीपावली पर तोहफा मिलेगा। नई वर्दी में नजर आएंगे। हर चालक परिचालक को 1800 रुपए वर्दी के लिए मिलेंगे। वही दिपावली का बोनस सुनकर चेहरे पर खुशी की ललक है। करीब 6.70 करोड़ रुपए खर्च होगा। एक से दो दिन के अंदर ड्राइवर कंडक्टरों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
इसके बाद वह अपनी वर्दी सिलवा सकेंगे। दो साल पर परिवहन निगम की तरफ से ड्राइवर कंडक्टर को वर्दी का पैसा उपलब्ध कराया जाता है। रोडवेज के चालक और परिचालकों को जैसे ही ये पता चला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। परिवहन निगम ने गुरुवार को छह करोड़ 70 लाख रुपए की राशि वर्दी भत्ते के लिए अनुमोदित की गई। गौरतलब है कि दो दिन पहले संविदा चालक परिचालक कर्मचारी संघर्ष यूनियन के महामंत्री कन्हैया पांडेय ने एमडी से सभी चालक परिचालकों को वर्दी भत्ता देने की मांग की थी।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी मासूम अली सरवर ने सितंबर माह में आदेश दिया था कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही चालक परिचालकों को नई वर्दी के पैसे मिल जाएंगे, लेकिन अभी तक उन्हें वर्दी के पैसे नहीं मिल पाए हैं। रोडवेज यूनियनों के नेताओं ने चालक परिचालकों के लिए जल्द वर्दी के पैसे उपलब्ध कराने की मांग की थी जिसके बाद अब ड्राइवर कंडक्टरों के खाते में वर्दी भत्ता भेजने का रास्ता साफ हो गया है।

ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।