यूपी के इन जिलो में मिलेगी मुफ़्त सिटी स्कैन की सुविधा

यूपी के इन जिलो में मिलेगी मुफ़्त सिटी स्कैन की सुविधा
Uttar Pradesh News

प्रदेश सरकार राज्य के जिलों में बड़ी राहत प्रदान करने की योजना बना रही है सरकारी अस्पतालों में अब निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार कुछ जिलों में यह सुविधा सेमी थी लेकिन अब या सभी जिलों में लागू करवाई जाएगी. 

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण फैसला

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अब जनता के हित के लिए राहत की खबर लेकर आई है अब राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में निशुल्क सिटी स्कैन सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है. आए दिनों में सभी जिलों में मरीजों को इस जांच के लिए काफी अधिक मात्रा में शुल्क देना पड़ता था. डबल इंजन की सरकार में अब यह सेवा बिल्कुल निशुल्क जनता को मिलेगी.

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्त कार्रवाई करने वाली उत्तर प्रदेश की सरकार अब इन दिनों में लगभग 6 जिलों में मुरादाबाद, लखनऊ, कुशीनगर, आगरा, गोरखपुर, रायबरेली सहित इन शहरों में सिटी स्कैन जांच के लिए करीब करीब मरीजों को ₹500 शुल्क लिया जाता था लेकिन अब मरीजों को यह सुविधा बिना किसी राशि के मिल सकेगी. यह फैसला निर्बल और असहाय जरूरतमंद मरीजों के लिए अब वरदान साबित होगा. इसी दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने यह बताया है कि 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज और शहर कानपुर के दो विशेष संस्थानों को इस योजना में शामिल करवाया जा चुका है.

यूपी के 12 हजार गांवों को बड़ी सौगात! बस सेवा से लेकर डेयरी प्लांट और नई योजनाओं पर आज कैबिनेट का फैसला यह भी पढ़ें: यूपी के 12 हजार गांवों को बड़ी सौगात! बस सेवा से लेकर डेयरी प्लांट और नई योजनाओं पर आज कैबिनेट का फैसला

मुक्त हुआ स्वास्थ्य इलाज, खिल उठे चेहरे

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस परियोजना के तहत 464.70 लख रुपए की राशि वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर चुकी है प्रत्येक मेडिकल कॉलेज को अब 33.5 लख रुपए की राशि और जेके कैंसर संस्थान को 31 लख रुपए की अधिक राशि प्रदान करने की योजना बना रही है. अब इस आवंटित राशि से न केवल डिजिटल और आधुनिक मेडिकल उपकरणों की खरीदारी की जाएगी अपितु अस्पताल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर मजबूती देने की योजना बनाई जा रही है. उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा लिया गया

UP Politics:अखिलेश यादव बोले- BJP किसी की सगी नहीं, पहले मुस्लिमों से कागज ढुंढवाए, अब हिन्दुओं से… यह भी पढ़ें: UP Politics:अखिलेश यादव बोले- BJP किसी की सगी नहीं, पहले मुस्लिमों से कागज ढुंढवाए, अब हिन्दुओं से…

यह बड़ा फैसला प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में वरदान साबित माना जा रहा है फ्री सिटी स्कैन और महंगी सुविधाओं को निशुल्क करके आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को राहत देने में मदद मिलेगी प्रदेश में अब चिकित्सा व्यवस्था की सुरक्षा और विश्वसनीयता को भी व्यापक बढ़ावा मिल पाएगा प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं से क्षेत्र में यह निर्णय एक क्रांतिकारी बदलाव की दिशा का महत्वपूर्ण संकेत मिल पा रहा है.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।