यूपी के इस जिले की चार सड़के होंगी चौड़ी, 140 गाँव को होगा फायदा
गाजीपुर में कई अहम सड़कें चौड़ी की जा रहीं हैं। जिलों से जोड़नेवाली सड़क भी शामिल है। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। कार्ययोजना को शासन को भेजा गया है। जिले की प्रमुख चार सड़कें जल्द ही चौड़ी होंगी। इससे करीब 140 गांव से अधिक की आबादी को फायदा होगा। वहीं आजमगढ़, मऊ, जौनपुर जनपद तक की यात्रा भी काफी सुगम हो जाएगी। करीब 66 करोड़ से अधिक धनराशि से जनवरी माह में कार्य शुरू होगा।
बीते सितंबर माह में भेजे गए प्रस्ताव पर शासन से हरी झंडी तो मिल गई है, सिर्फ धनराशि का इंतजार है। जिले के चार सड़कों का चौड़ीकरण होना है। शासन की ओर से स्वीकृति मिल गई है। धनराशि मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। जनवरी माह से इन मार्गों का कायाकल्प शुरू होगा। सड़क को चौड़ी बनाने के लिए भी विभाग तैयारी में जुटा है। इस पर आने वाली अनुमानित लागत का आंकलन कर स्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है।
वन विभाग पेड़ों के सर्वे कार्य में जुटा है। शासन की हरी झंडी का इंतजार है। इस मार्ग के बन जाने से यात्रा सुगम हो जाएगी और राहगीरों को काफी सहूलियत होगी। इस मार्ग से सटे आजमगढ़ और जौनपुर के गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। लोग आसानी से दोनों जनपदों में आवागमन कर सकेंगे। इसके अलावा सुहवल-ढढनी- ताजपुर कुर्रा करीब 14 किमी का मार्ग भी चौड़ा होगा। करीब 18 करोड़ से अधिक की धनराशि इस पर खर्च की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजारसाथ ही जंगीपुर- आरीपुर मार्ग भी करीब 24 करोड़ की धनराशि से चौड़ा होने के साथ बनेगा। इन मार्गों के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिलने के बाद अब धनराशि का इंतजार है। दोपहिया, चारपहिया के अलावा लंबी दूरी से गिट्टी, बालू सहित अन्य सामान लदे ट्रकों का हर समय गुजरना होता है। इन दिनों मार्ग की हालत खस्ता हो गई है। जगह-जगह सड़क टूट गई। पैचिंग कर काम चलाया जाता है। विभाग की ओर से पैचिंग का कार्य चलता रहता है,
लेकिन दबाव अधिक होने के कारण बनने के कुछ ही दिन बाद पैच उखड़ जाते हैं। बरसात के समय में तो राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की परेशानी और लोगों की दिक्कत को देखते हुए लोकनिर्माण प्रांतीय खंड ने इसके निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन में भेजा है। जगह- जगह से क्षतिग्रस्त करीब 14 किमी मनिहारी- जखनिया मार्ग पर धूल उड़ रही है। इस मार्ग से आजमगढ़ व मऊ के अलावा शादियाबाद, नंदगंज, बहरियाबाद तक आवागमन किया जाता है। जल्द ही 31 करोड़ से इस मार्ग का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य होगा। इसके चौड़ा होने से करीब 40 से 45 गांव के लोग जहां लाभांवित होंगे। वहीं एक से डेढ़ लाख लोगों की यात्रा काफी सुगम होगी। सात किमी की बिहारीगंज- मौधा मार्ग करीब 10 करोड़ से चौड़ा होगा, जिससे 50 गांव के लोगों को सहूलियत होगी।
यूपी के इस जिले की चार सड़के होंगी चौड़ी, 140 गाँव को होगा फायदा
गाजीपुर में कई अहम सड़कें चौड़ी की जा रहीं हैं। जिलों से जोड़नेवाली सड़क भी शामिल है। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। कार्ययोजना को शासन को भेजा गया है। जिले की प्रमुख चार सड़कें जल्द ही चौड़ी होंगी। इससे करीब 140 गांव से अधिक की आबादी को फायदा होगा। वहीं आजमगढ़, मऊ, जौनपुर जनपद तक की यात्रा भी काफी सुगम हो जाएगी। करीब 66 करोड़ से अधिक धनराशि से जनवरी माह में कार्य शुरू होगा।
बीते सितंबर माह में भेजे गए प्रस्ताव पर शासन से हरी झंडी तो मिल गई है, सिर्फ धनराशि का इंतजार है। जिले के चार सड़कों का चौड़ीकरण होना है। शासन की ओर से स्वीकृति मिल गई है। धनराशि मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। जनवरी माह से इन मार्गों का कायाकल्प शुरू होगा। सड़क को चौड़ी बनाने के लिए भी विभाग तैयारी में जुटा है। इस पर आने वाली अनुमानित लागत का आंकलन कर स्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है।
वन विभाग पेड़ों के सर्वे कार्य में जुटा है। शासन की हरी झंडी का इंतजार है। इस मार्ग के बन जाने से यात्रा सुगम हो जाएगी और राहगीरों को काफी सहूलियत होगी। इस मार्ग से सटे आजमगढ़ और जौनपुर के गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। लोग आसानी से दोनों जनपदों में आवागमन कर सकेंगे। इसके अलावा सुहवल-ढढनी- ताजपुर कुर्रा करीब 14 किमी का मार्ग भी चौड़ा होगा। करीब 18 करोड़ से अधिक की धनराशि इस पर खर्च की जाएगी।
साथ ही जंगीपुर- आरीपुर मार्ग भी करीब 24 करोड़ की धनराशि से चौड़ा होने के साथ बनेगा। इन मार्गों के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिलने के बाद अब धनराशि का इंतजार है। दोपहिया, चारपहिया के अलावा लंबी दूरी से गिट्टी, बालू सहित अन्य सामान लदे ट्रकों का हर समय गुजरना होता है। इन दिनों मार्ग की हालत खस्ता हो गई है। जगह-जगह सड़क टूट गई। पैचिंग कर काम चलाया जाता है। विभाग की ओर से पैचिंग का कार्य चलता रहता है,
लेकिन दबाव अधिक होने के कारण बनने के कुछ ही दिन बाद पैच उखड़ जाते हैं। बरसात के समय में तो राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की परेशानी और लोगों की दिक्कत को देखते हुए लोकनिर्माण प्रांतीय खंड ने इसके निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन में भेजा है। जगह- जगह से क्षतिग्रस्त करीब 14 किमी मनिहारी- जखनिया मार्ग पर धूल उड़ रही है। इस मार्ग से आजमगढ़ व मऊ के अलावा शादियाबाद, नंदगंज, बहरियाबाद तक आवागमन किया जाता है। जल्द ही 31 करोड़ से इस मार्ग का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य होगा। इसके चौड़ा होने से करीब 40 से 45 गांव के लोग जहां लाभांवित होंगे। वहीं एक से डेढ़ लाख लोगों की यात्रा काफी सुगम होगी। सात किमी की बिहारीगंज- मौधा मार्ग करीब 10 करोड़ से चौड़ा होगा, जिससे 50 गांव के लोगों को सहूलियत होगी।
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।