यूपी के इस जिले में सीएम ग्रिड योजना से सुधरेंगी पांच प्रमुख सड़क

यूपी के इस जिले में सीएम ग्रिड योजना से सुधरेंगी पांच प्रमुख सड़क
Uttar Pradesh News

राज्य सरकार रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर योजना के माध्यम से शहरों के प्रमुख सड़कों का कायाकल्प पर बदलने जा रही है. अब इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सड़कों का मॉडल रोड के रूप में परिवर्तित करके विकास किया जाना है. अब शहर वासियों को बेहतर यातायात तथा सौंदर्य पूर्ण वातावरण की अनुभूति होगी.

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आगामी कुछ महीनो में पांच सड़कों की नजारा बदलने वाली है. इस निर्माण को लेकर सीएम ग्रिड योजना के माध्यम से प्रमुख सड़कों का मॉडल बनाकर विकसित करवाया जाएगा अब इसके लिए नगर निगम ने टेंडर भी जारी करने का आदेश दे दिया है. राज्य सरकार के सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत चिन्हित की गई पांच सड़कों का नजारा बदल दिया जाएगा. इस अभियान में अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे और अभियान लगातार चलाया जाएगा इसमें डबल चैनल रोड भी बनेगा.

इस योजना के माध्यम से सड़कों के किनारे फूलदार गमला, हरे भरे पौधे तथा बेंच, दो तरह के फुटपाथ उसके बाद सर्विस रोड पर डस्टबिन सुव्यवस्थित किए जाएंगे. अब टिकाऊ तकनीक के माध्यम से सड़कों का निर्माण तीव्र गति से करवाया जाएगा जिसमें फुल डेप्थ रिक्लेमेशन, आर्टिफिशियल इंटेसिफायर समेत कई तकनीकों का समावेश किया गया है. एक जांच के मुताबिक बताया गया है कि ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रदेश सरकार के महत्वकांक्षी योजना को अब पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतर जाएगा जिसमें इस योजना के तहत सड़कों का निर्माण आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके करवाया जाएगा.

स्मार्ट और सुरक्षित सड़के सीएम योगी

इसी बीच नगर निगम के मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता ने कहा है कि इन पांच सड़कों में हरी पर्वत चौराहे से रवि हॉस्पिटल दिल्ली गेट से राजा मंडी स्टेशन तक का 1.25 किलोमीटर, इंद्रापुरम चौराहे से होटल अमर तक 2.20 किलोमीटर, टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार एनएच-19 तक 2.88 किलोमीटर, सुभाष पार्क से कोठी मीना बाजार रास्ते होते हुए मारुति एस्टेट तक 3.40 किलोमीटर, बसई मंडी से इंद्रापुरम चौराहे तक 2 किलोमीटर इन हिस्सों को शामिल किया जा चुका है. सड़क के निर्माण से पूर्व यूटिलिटी डक्ट बनाई जाने का निर्णय लिया गया है. जिसमें अब पानी, बिजली, टेलीफोन, गैस सिलेंडर पाइपलाइन को व्यवस्थित किया जाएगा

जिसमें सड़क बनने के बाद खोदने की आवश्यकता ना पड़े यूटिलिटी डक्ट के पास फुटपाथ का भी व्यवस्था करवाया जाएगा इस योजना में केवल वही सड़के चिन्हित की गई है जिसमें फुटपाथ बनाने की जगह न्यूनतम हो. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कहा है कि अब शहरों में इस योजनाओं के अंतर्गत होने वाली कार्य तथा प्रभावित क्षेत्र के बारे में प्रशासन ने लगातार अवगत करवाया है. आगे उन्होंने कहा इन सड़कों में डिजिटल और आधुनिक स्मार्ट सुविधा, आधुनिक स्ट्रीट लाइट, अंडरग्राउंड विद्युत तार की व्यवस्था, फुटपाथ, बेंच की रूपरेखा तैयार की जा रही है.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।