यूपी में इस रूट के हाईवे के लिए किसानों ने भूमि अधिग्रहण की दी सहमति

यूपी में इस रूट के हाईवे के लिए किसानों ने भूमि अधिग्रहण की दी सहमति
Uttar Pradesh News

प्रदेश के जिले में प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों ने अपनी सहमति दर्ज कर दी है अब किसानों ने कब मुआवजे और भूमि के सर्किल रेट में वृद्धि की मांग किया है. सरकार से मुलाकात करके मुआवजा राशि बढ़ाने की अपील की जा रही है. अब सर्किल रेट में वृद्धि की मांग को लेकर प्रशासन द्वारा विचार विमर्श किया जा रहा है. 

क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण कदम

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में हरियाणा सीमा तक निर्माण होने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 334डी के लिए जमीन देने के मामले को लेकर प्रस्तावित राजमार्ग के करीब करीब 83 किलोमीटर लंबा है अब इसके लिए खैर तहसील के 28 गांव की भूमि अधिकृत करने की तैयारी की जा रही है. इस राजमार्ग के निर्माण के रास्ते में पड़ने वाले उसराह, अर्राना, लक्ष्मणगढी, चौधना, ऐंचना, किरतपुर, जरारा, बांकनेर से लेकर हमीदपुर तक इसका निर्माण कार्य होगा.

राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए करीब करीब 50 फ़ीसदी प्रभावित किसानों ने ही जमीन देने की सहमति मिल चुकी है और जो किसान सहमति नहीं दे रहे हैं उनसे लगातार विचार विमर्श किया जा रहा है. बांकनेर, ऐंचना, उसराह, चौधना इन सभी गांव ने भूमि अधिग्रहण को लेकर विरोध दर्ज किया है अब किसानों का कहना है कि जो जमीन सड़क के किनारे घेरे में आ रही है वर्तमान समय में वास्तविक सर्किल रेट कहीं ज्यादा है शासन इसके अनुसार मुआवजा देने का प्रयास नहीं कर रहा है.  

केंद्र सरकार ने TRP की बंद, अब अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- पहले दाना बंद किया, अब खाना… यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने TRP की बंद, अब अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- पहले दाना बंद किया, अब खाना…

महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत

इसी बीच एसडीएम खैर सुमित सिंह ने कहा है कि तहसीलदार खैर को किसानों से तीव्र गति से सहमति बनाने के लिए आश्वासन दिया है जहां पर मुआवजों की दर को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है लेकिन प्रभावित जमीन का मुआवजा दरों के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित करवाया जा चुका है. किसानों ने अधिकारियों से भी बातचीत किया है मुआवजा की राशि और सर्किल रेट में वृद्धि की मांग पर प्रशासन द्वारा अवश्य विचार किया जाए यह सुनिश्चित कर लिया जाए

UP Politics:अखिलेश यादव बोले- BJP किसी की सगी नहीं, पहले मुस्लिमों से कागज ढुंढवाए, अब हिन्दुओं से… यह भी पढ़ें: UP Politics:अखिलेश यादव बोले- BJP किसी की सगी नहीं, पहले मुस्लिमों से कागज ढुंढवाए, अब हिन्दुओं से…

किसानों को उचित मुआवजा प्राप्त हो और उनकी आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव किसी भी तरीके से ना पड़े. इस मामले को लेकर शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है अब स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य का प्रारंभ होगा स्थानीय चरण प्रतिनिधियों तथा लोगों ने इस योजना का स्वागत भी किया है अब इस क्षेत्र को विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा चुका है. सरकार का कहना है कि क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के अंतर्गत कई परियोजनाएं महत्वपूर्ण रूप से प्रारंभ हो चुकी है जिसमें जो विभिन्न क्षेत्रों में समग्र विकास को भी बढ़ावा मिल पाएगा इस दौरान आत्मनिर्भर और समावेशी विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम ने कहा है

यूपी के 12 हजार गांवों को बड़ी सौगात! बस सेवा से लेकर डेयरी प्लांट और नई योजनाओं पर आज कैबिनेट का फैसला यह भी पढ़ें: यूपी के 12 हजार गांवों को बड़ी सौगात! बस सेवा से लेकर डेयरी प्लांट और नई योजनाओं पर आज कैबिनेट का फैसला

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।