यूपी के इस जिले में ख़रीदी जाएगी किसानों की भूमि, यह रूट होगा फोरलेन

यूपी के इस जिले में ख़रीदी जाएगी किसानों की भूमि, यह रूट होगा फोरलेन
Uttar Pradesh News

प्रदेश में फोरलेन मार्ग के निर्माण के लिए किसने की भूमि अधिकृत करने के लिए कार्य प्रारंभ हो चुका है इस योजना से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा में सुधार और औद्योगिक विकास को गति मिलने में सहायक और वरदान साबित होगी. 

अब खरीदी जाएगी किसानों की भूमि

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नरौली और भंवरनाथ बाईपास को अब पर फोरलेन में परिवर्तित किया जाएगा. लोक निर्माण विभाग द्वारा 70 करोड रुपए की राशि से अधिक योजना शासन स्तर पर भेजी जा रही है. शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद 89 करोड रुपए की राशि आवंटित हो चुकी है. निर्माण कार्य संस्था ने टेंडर प्रक्रिया को धीरे-धीरे पूरी करने की कोशिश की जा रही है

अब इसी बीच बाईपास को टू से फोरलेन निर्माण कार्य में किसने की 2.25 हेक्टेयर जमीन अधिकृत की जानी है. जिसके लिए अब किसानों को 32 करोड रुपए की राशि का भुगतान करवाया जाएगा सर्वे के दौरान निर्माण कार्य संस्था ने लोक निर्माण विभाग ने भूमि अधिकरण प्रकिया के लिए पत्रावली एसडीए सदर के पास प्रेषित की है. गाटा संख्या का निर्धारण होने के बाद जमीन अधिग्रहण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा फिर उसके बाद फोरलेन का निर्माण तीव्र गति से करवाया जाएगा.

यूपी के 75 जिलों के लिए सीएम योगी का आदेश, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश यह भी पढ़ें: यूपी के 75 जिलों के लिए सीएम योगी का आदेश, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

जानिए इस परियोजना का उद्देश्य और भूमि अधिकरण

जिले में दिन प्रतिदिन वाहन की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है जिस कारण बस पूरे शहर के क्षेत्र में आवागमन दूभर हो गया है. अक्सर कहीं ना कहीं लोग भयंकर जाम की समस्या से आए दिन परेशान रहते हैं इसी को देखते हुए शहर में बाईपास बांध को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अब इसके लिए लोक निर्माण विभाग की टीम ने 70 करोड रुपए की राशि का प्रस्ताव बनाकर तैयार किया था जिसके फलस्वरुप शासन स्तर पर बजट आवंटित किया गया है

‘लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है…’ एलपीजी संकट के बीच अखिलेश यादव का बयान यह भी पढ़ें: ‘लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है…’ एलपीजी संकट के बीच अखिलेश यादव का बयान

किसानो की जमीन का अधिग्रहण के बाद बची शेष धनराशि अब फोर लेन का निर्माण तीव्र गति के साथ करवाया जाएगा. नरौली पर दूसरा पुल और फोरलेन बाईपास निर्माण होने के बाद सीधे एनएच-233 वाराणसी और लुंबिनी फोरलेन से कनेक्ट किया जाएगा जनपद भंवरनाथ के आगे जाकर वाराणसी और लुंबिनी फोरलेन से जुड़ेगा. लेकिन वही नरौली भंवरनाथ तक फोरलेन निर्माण होने के बाद नरौली पर आजमगढ़ मऊ फोरलेन तथा भंवरनाथ के पास सीधे जाकर वाराणसी और लुंबिनी फोरलेन के तहत कनेक्ट हो जाएगा इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत महसूस होगी.

UP: लखनऊ में खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल चोरी, देखें वीडियो यह भी पढ़ें: UP: लखनऊ में खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल चोरी, देखें वीडियो

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।