यूपी में होगा बिजली निजीकरण, ऊर्जा मंत्री ने दिया बड़ा बयान

यूपी में होगा बिजली निजीकरण, ऊर्जा मंत्री ने दिया बड़ा बयान
Uttar Pradesh News

यूपी में बिजली वितरण क्षेत्र में निजीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लिया जा चुका है. जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अब यह प्रावधान की प्रक्रिया अब नहीं रुकेगी. वंचित सुधार और पारदर्शिका सुनिश्चित की जाएगी. इस विरोध के खिलाफ किसी भी कर्मचारी पर एक्शन की कड़ी का कार्रवाई की जा सकती है. 

अब जिले में होगा बिजली निजीकरण का प्रावधान

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार के दिन ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद बिजली वितरण की निजीकरण को लेकर को आगे उन्होंने बताया है कि जितनी अच्छी बिजली की व्यवस्था होनी चाहिए उतनी ठीक ढंग से नहीं है. अब अनेक प्रयास के बावजूद भी कर्मचारियों के व्यवहार तथा बिजली की आपूर्ति और बिलिंग की व्यवस्था को लेकर जनता में आक्रोश है

अब हर क्षेत्र की जनता को निर्बाध 24 घंटे बिजली देने के लिए निजीकरण व्यापक स्तर से किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा है कि कोई बिजली कर्मचारी अगर किसी भी प्रकार का विरोध कर रहा है, अगर वो विरोध करते, तो आपको अब बिजली नहीं मिल रही होती, कुछ कर्मचारी नेता है. जो अपनी राजनीति को चलाने के लिए सक्रिय रूप में भी है निर्बाध बिजली, कम भ्रष्टाचार तथा कम समस्या के साथ-साथ बिजली देने के लिए जनता का समर्थन अति आवश्यक है इसलिए निजीकरण की यह प्रक्रिया को शुभारंभ किया गया है. 

ऊर्जा मंत्री ने दिया बड़ा बयान

ऊर्जा मंत्री शनिवार के दिन मिर्जापुर के विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन भव्य रूप से किया है उसके बाद ऊर्जा मंत्री अष्टभुजा गेस्ट हाउस पर पहुंच गए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी उन्होंने मुलाकात किया है. मीडिया पत्रकारों के सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने बताया है कि आपने देखा होगा कि पहले की सरकार रोड बनवाती थी और एयरपोर्ट चलती थी उसे समय के रोड और एयरपोर्ट किस हाल में थे जब निजीकरण का प्रावधान हुआ था

तो आज के एयरपोर्ट और हाईवे देख लीजिए यही नहीं टेलीफोन में पहले कनेक्शन लेने के लिए सालों सालों तक लाइन लगानी पड़ती थी निजीकरण हुआ तो तेजी से हर कार्य होने लगा आज हम हर आदमी के साथ मोबाइल से कनेक्ट है निजीकरण के बहुत फायदे मिल पा रहे हैं आगे जैसा होगा हर प्रकार की सभी को जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी उन्होंने इसी बीच यह भी कहा है कि मां विंध्यवासिनी की मेरे परिवार पर असीम कृपा बरस रही है. माता-पिता के साथ-साथ के अलावा भी विद्यार्थी जीवन में प्रयागराज विश्विद्यालयों में मैं पढ़ता था. तब से लेकर आज तक मां के दरबार में आने-जाने का सौभाग्य मिल पा रहा है. अब राजनीति में एमएलसी बनने के बाद भी मैं आया था.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।