इकाना स्टेडियम में धूम: यूपी T-20 लीग का आगाज, तमन्ना भाटिया और जान्हवी कपूर ने बांधा समां

इकाना स्टेडियम में धूम: यूपी T-20 लीग का आगाज, तमन्ना भाटिया और जान्हवी कपूर ने बांधा समां
Uttar Pradesh News

यूपी में इकाना स्टेडियम का प्रारंभ उत्तर प्रदेश t20 लीग का आगाज हो चुका है जिसमें पहला मैच मेस्ठ तथा कानपुर के बीच खेलने की तैयारी की गई है जिसमें बॉलीवुड के कई कलाकार यहां पर अपनी प्रस्तुति प्रदर्शित करेंगे. जिसमें शहर के अटल बिहारी वाजपई इकाना स्टेडियम में गत वजेता मेरठ मावरिक्स तथा उपविजेता कानपुर सुपरस्टार के मुकाबले के साथ ही उत्तर प्रदेश t20 लीग का आगाज किया जाएगा.

उद्घाटन समारोह में ग्लैमर और भव्य तैयारिया

उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ जिले में विजेता मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह मुकाबला का सबसे बड़ा आकर्षण होगा. जो भारत की t20 टीम के सदस्य भी मौजूद है इसके अलावा भी टीम में शामिल लखनवी स्पिनर जीशान अंसारी भी कानपुर के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं यह जानकारी भी सामने आ रही है. अंसारी ने पिछले साल मेरठ को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाते हुए सबसे ज्यादा 24 विकेट अपने नाम किए थे तथा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद में दमदार प्रदर्शन भी हुआ था.

अब इस कड़ी में दूसरी तरफ कानपुर सुपरस्टार की कमान संभाल रहे धाकड़ बल्लेबाज समीर रिजवी से t20 लीग में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है जिसमें रिजवी के लिए आईपीएल का आखिरी लीग मैच यादगार रहा है, जहां इन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 25 गेंद पर नाबाद 58 रन की मैच जीताऊ पारी खेली थी. अब ऐसे में उत्तर प्रदेश से t20 लीग का उद्घाटन मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है अब इस कड़ी में लीग में इन दोनों टीमों के अलावा भी लखनऊ फाल्कंस, गोरखपुर लायंस, नोएडा किंग तथा काशी रुद्रांस  के बीच 6 सितंबर तक कुल 34 मुकाबले खेले जा सकते हैं.

uttar pradesh  (18) (1)

भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को रोकने के लिए कड़ी व्यवस्था

अब इस उद्घाटन समारोह में प्रारंभ हो रही उत्तर प्रदेश से 20 लीग के रंगारंग शुभारंभ के खास मौके पर ग्लैमर का तगड़ा लगेगा जिसमें मुकाबला प्रारंभ होने से पहले करीब 1 घंटे के उद्घाटन समारोह के दौरान अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, जानवी कपूर, दिशा पटानी के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने जलवे बिखरने की तैयारी कर चुके हैं इस मौके पर मशहूर गायिका सुनिधि चौहान की धमाकेदार प्रस्तुति होगी इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष तथा यूपीसीए के डायरेक्टर राजीव शुक्ला तथा उप t20 लीग के ब्रांड एंबेसडर तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज सुरेश रैना की मौजूदगी रहेगी.

इसी बीच में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से t20 लीग का तीसरा संस्करण रविवार से प्रारंभ होने की तैयारी की जा रही है जिसमें 6 दिसंबर तक चलने वाली लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमों के बीच कल 34 मुकाबले खेले जाने की तैयारी है उद्घाटन मुकाबले तथा फाइनल मैच छोड़कर हर दिन दो मैच खेले जाएंगे जिसमें उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि भ्रष्टाचार तथा मैच फिक्सिंग जैसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए व्यापक कदम और फैसला उठाई जा रहे हैं बीसीसीआई की तरफ से एक स्पेशल टीम इस टूर्नामेंट के लिए भेजी जाएगी जो भ्रष्टाचार को रोकने का हर स्तर से प्रयास करेगी.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।