यूपी के इस मंदिर में ड्रेस कोड लागू, इन कपड़ों को पहनकर नहीं मिलेगी इंट्री
अब मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को जींस, टी-शर्ट या शर्ट-पैंट जैसे आधुनिक कपड़ों में प्रवेश नहीं मिलेगा. मंदिर परिसर में सिर्फ पारंपरिक और सादे वस्त्रों में ही प्रवेश की मंजूरी दी जाएगी. यह नियम विशेष रूप से श्रावण मास की धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए लागू किया गया है.
पुजारी श्रीधरानंद जी महाराज ने बताया कि, “पिछले कुछ समय से देखा गया है कि भक्तों के कपड़े पूजा की पवित्रता को प्रभावित कर रहे हैं. इसलिए सावन जैसे पवित्र महीने में, जहां भगवान शिव की विशेष पूजा होती है, वहाँ भक्तों के पहनावे में अनुशासन काफी महत्वपूर्ण है.”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि:-
- पुरुष श्रद्धालुओं को रुद्राभिषेक और पूजा के दौरान धोती पहननी होगी.
- महिलाओं को साड़ी या सादा सलवार सूट में आना अनिवार्य होगा.
- शॉर्ट्स, टाइट कपड़े या चमकदार परिधान की अनुमति नहीं होगी.
यह ड्रेस कोड सिर्फ श्रावण मास तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में भी मंदिर में धार्मिक माहौल को बनाए रखने के लिए इस नियम का पालन करना अनिवार्य रहेगा.
श्रावण मास की शुरुआत होते ही मनकामेश्वर मंदिर में दूर-दराज से हजारों भक्त पूजा और दर्शन के लिए आते हैं. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारी भीड़ की संभावना को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति ने व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.
पुजारी जी ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अपने कपड़ों का विशेष ध्यान रखें और मंदिर में आने से पहले ड्रेस कोड का पालन अवश्य करें.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।