UP में इस रूट पर आवाजाही बंद, लोक निर्माण विभाग करेगा सुधार कार्य
देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र में चिरिकहवां बंधा होते हुए मोहन मुंडेरा गांव को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक बंद रहेगी. लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग के बंधा वाले हिस्से में मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है.
PWD अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से मार्ग की स्थिति खराब होने की शिकायतें मिल रही थीं. जिस कारण विभाग ने सड़क की मरम्मत और सुधार कार्य को आवश्यक माना. शनिवार 29 नवंबर 2025 से यह कार्य शुरू होगा, जो 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा. इस अवधि में सड़क का बंधा वाला हिस्सा पूरी तरह से यातायात के लिए बंद रहेगा, जिससे स्थानीय लोगों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा.
विभाग ने बताया कि मरम्मत कार्य जल्दी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए टीमों को निर्देशित किया गया है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और बंदी अवधि में किसी भी असुविधा से बचने के लिए अन्य मार्गों का उपयोग करें.
यह भी पढ़ें: यूपी के इन जिलों में देर रात हुई बारिश, जानें अब किन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टइस संबंध में अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि सड़क के बेहतर उपयोग और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. मरम्मत पूरा होते ही मार्ग को फिर से सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा.
UP में इस रूट पर आवाजाही बंद, लोक निर्माण विभाग करेगा सुधार कार्य
देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र में चिरिकहवां बंधा होते हुए मोहन मुंडेरा गांव को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक बंद रहेगी. लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग के बंधा वाले हिस्से में मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है.
PWD अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से मार्ग की स्थिति खराब होने की शिकायतें मिल रही थीं. जिस कारण विभाग ने सड़क की मरम्मत और सुधार कार्य को आवश्यक माना. शनिवार 29 नवंबर 2025 से यह कार्य शुरू होगा, जो 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा. इस अवधि में सड़क का बंधा वाला हिस्सा पूरी तरह से यातायात के लिए बंद रहेगा, जिससे स्थानीय लोगों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा.
विभाग ने बताया कि मरम्मत कार्य जल्दी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए टीमों को निर्देशित किया गया है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और बंदी अवधि में किसी भी असुविधा से बचने के लिए अन्य मार्गों का उपयोग करें.
इस संबंध में अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि सड़क के बेहतर उपयोग और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. मरम्मत पूरा होते ही मार्ग को फिर से सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है