यूपी के देवरिया में छापा, 3500 लीटर अवैध डीजल बरामद, दो पर FIR

देवरिया जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार जांच अभियान चला रहा है. इसी अभियान के तहत शुक्रवार को प्रशासन को बड़ी सफलता मिली. जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र के जोगिया खुर्द गांव में छापेमारी की और बड़ी मात्रा में अवैध डीजल पकड़ा.

दोपहर करीब 1 बजे हुई कार्रवाई में वीरबहादुर यादव के घर से 15 ड्रम में करीब 3000 लीटर हाई स्पीड डीजल बरामद हुआ. मौके पर कोई वैध कागज या अनुमति नहीं मिली. इसके बाद टीम ने करीब 3 बजे रामानंद यादव के घर छापा मारा, जहां से 3 ड्रम में लगभग 550 लीटर डीजल मिला. यहां भी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके.

जांच में साफ हुआ कि दोनों जगह अवैध तरीके से डीजल रखा गया था. यह नियमों का उल्लंघन है और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है. प्रशासन ने बरामद डीजल को कब्जे में लेकर थाना कोतवाली रुद्रपुर को सौंप दिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, शादीशुदा पुरुष के साथ लिव-इन अपराध नहीं, पुलिस को सुरक्षा देने का आदेश यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, शादीशुदा पुरुष के साथ लिव-इन अपराध नहीं, पुलिस को सुरक्षा देने का आदेश

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने साफ कहा कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अधिकारियों को ऐसे मामलों में लगातार जांच और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

बस्ती-अम्बेडकर नगर टांडा पुल शुरू! जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट यह भी पढ़ें: बस्ती-अम्बेडकर नगर टांडा पुल शुरू! जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
28 Mar 2026 By Shobhit Pandey

यूपी के देवरिया में छापा, 3500 लीटर अवैध डीजल बरामद, दो पर FIR

देवरिया जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार जांच अभियान चला रहा है. इसी अभियान के तहत शुक्रवार को प्रशासन को बड़ी सफलता मिली. जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र के जोगिया खुर्द गांव में छापेमारी की और बड़ी मात्रा में अवैध डीजल पकड़ा.

दोपहर करीब 1 बजे हुई कार्रवाई में वीरबहादुर यादव के घर से 15 ड्रम में करीब 3000 लीटर हाई स्पीड डीजल बरामद हुआ. मौके पर कोई वैध कागज या अनुमति नहीं मिली. इसके बाद टीम ने करीब 3 बजे रामानंद यादव के घर छापा मारा, जहां से 3 ड्रम में लगभग 550 लीटर डीजल मिला. यहां भी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके.

जांच में साफ हुआ कि दोनों जगह अवैध तरीके से डीजल रखा गया था. यह नियमों का उल्लंघन है और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है. प्रशासन ने बरामद डीजल को कब्जे में लेकर थाना कोतवाली रुद्रपुर को सौंप दिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने साफ कहा कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अधिकारियों को ऐसे मामलों में लगातार जांच और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/deoria/raid-in-deoria-up-3500-liters-of-illegal-diesel-recovered/article-25260
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।