बस्ती में पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य, जानें पिछले 2 दिनों में क्या-क्या हुआ

Basti News

बस्ती में पिछले 2 दिनों से पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई थी, वहीं अब पूरे शहर में स्थिति सामान्य हो गई है. अफवाह फैली थी कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ जाएंगे या फिर तेल नहीं मिलेगा. इन अफवाहों के चलते लोग घबराकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे थे.

_ Uttar Pradesh News (2) (1)
27 मार्च शाम: पांडेय पेट्रोल पंप पर हालात सामान्य
अफवाह के बीच सामने आईं कई घटनाएं

इस पूरे मामले पर बस्ती के जिला आपूर्ति अधिकारी ने शुरू से ही साफ कहा था कि किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है. बस्ती में पिछले दिनों पेट्रोल-डीजल को लेकर कई घटनाएं भी सामने आईं.

सबसे पहले एक व्यक्ति पेट्रोल पंप पर करीब 500 लीटर की टंकी लेकर पहुंच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इसके बाद बस्ती के ही एक पेट्रोल पंप पर रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार के साथ गाली-गलौज की गई और उनकी माइक आईडी छीन ली गई, जिसको लेकर FIR भी दर्ज की गई है. तीसरी घटना में एक व्यक्ति अपनी बाइक पर बैठकर भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहता नजर आया, जिस पर भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की है.

बस्ती में किसान से 42 लाख की ठगी? 3 साल बाद भी नहीं बना पॉलीहाउस यह भी पढ़ें: बस्ती में किसान से 42 लाख की ठगी? 3 साल बाद भी नहीं बना पॉलीहाउस

इन सबके बीच पुलिस की भूमिका भी सक्रिय रही. कई पेट्रोल पंप पर कांस्टेबल तैनात किए गए, जिन्होंने भीड़ को संभालने का काम किया. अब जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें.

बस्ती में कुल 183 पेट्रोल पंप, प्रशासन ने बताया क्या है हाल यह भी पढ़ें: बस्ती में कुल 183 पेट्रोल पंप, प्रशासन ने बताया क्या है हाल

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
27 Mar 2026 By Vikas kumar

बस्ती में पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य, जानें पिछले 2 दिनों में क्या-क्या हुआ

Basti News

बस्ती में पिछले 2 दिनों से पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई थी, वहीं अब पूरे शहर में स्थिति सामान्य हो गई है. अफवाह फैली थी कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ जाएंगे या फिर तेल नहीं मिलेगा. इन अफवाहों के चलते लोग घबराकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे थे.

_ Uttar Pradesh News (2) (1)
27 मार्च शाम: पांडेय पेट्रोल पंप पर हालात सामान्य
अफवाह के बीच सामने आईं कई घटनाएं

इस पूरे मामले पर बस्ती के जिला आपूर्ति अधिकारी ने शुरू से ही साफ कहा था कि किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है. बस्ती में पिछले दिनों पेट्रोल-डीजल को लेकर कई घटनाएं भी सामने आईं.

सबसे पहले एक व्यक्ति पेट्रोल पंप पर करीब 500 लीटर की टंकी लेकर पहुंच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इसके बाद बस्ती के ही एक पेट्रोल पंप पर रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार के साथ गाली-गलौज की गई और उनकी माइक आईडी छीन ली गई, जिसको लेकर FIR भी दर्ज की गई है. तीसरी घटना में एक व्यक्ति अपनी बाइक पर बैठकर भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहता नजर आया, जिस पर भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की है.

इन सबके बीच पुलिस की भूमिका भी सक्रिय रही. कई पेट्रोल पंप पर कांस्टेबल तैनात किए गए, जिन्होंने भीड़ को संभालने का काम किया. अब जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-petrol-diesel-situation-normal-last-2-days-incident-details/article-25255
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है