यूपी के इस जिले में भव्य कॉरिडोर निर्माण पीडब्ल्यूडी के हाथ में, इस परियोजना की बड़ी जिम्मेदारी
लोक निर्माण विभाग को मिली कॉरिडोर की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बांके बिहारी मंदिर का कॉरिडोर निर्माण कार्य तीव्र गति का रफ्तार पकड़ चुका है अब शासन ने कॉरिडोर निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी से सौंप दी है. सर्वे और निरीक्षण प्रकिया के बाद कॉरिडोर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. इसी दौरान सेवायत लगातार इसका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच खबर मिल रही है कि शासन स्तर पर इसके निर्माण की पूरी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है.
इसी बीच प्रमुख सचिव मुकेश कुमार नाम 29 मई को धर्मार्थ कार्य निदेशालय को पत्र लिखकर इसकी गहराई से जानकारी दे दी है इस पत्र में बताया गया है कि कॉरिडोर योजना से मथुरा और वृंदावन को धार्मिक पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने का सुनहरा मौका है. इसके साथ-साथ कॉरिडोर से भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालियों की सुविधा में व्यापक सुधार हो पाएगा तथा स्थानीय कारोबार को भी गति मिल पाएगी. वर्तमान और भविष्य में वृंदावन में सकरी गलियां होने और भीड़ के दबाव में भक्तगण और पर्यटक को काफी परेशानियों का भारी भरकम उठना पड़ता है.
धार्मिक पर्यटनों को मिलेगा बढ़ावा
श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के बाद सारी परेशानियों से निजात मिल जाएगी इसके साथ-साथ स्थानीय कारोबार और व्यापारियों को बढ़ावा मिल पाएगा. श्री बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण को लेकर अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन के दौरे पर आ सकते हैं बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं इसके साथ-साथ कॉरिडोर निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग भी कर सकते हैं
इस दौरान मुख्यमंत्री बांके बिहारी मंदिरों के सेवायतों के साथ भी कॉरिडोर निर्माण के लिए विचार विमर्श से भी कर सकते हैं इस दौरान प्रशासन किसी भी तरह गोस्वामियों को मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मनाने की पुरजोर कोशिश में जुड़ चुका है प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी कभी तीव्र गति से करवा रही है. इसी बीच टीम ने यहां पर कॉरिडोर निर्माण के बारे की से जानकारियां लगातार ले रही है क्योंकि वाराणसी की गलियों में वृंदावन की कुंज गलियों की तरह काफी सकरा रास्ता है इसलिए यहां पर कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण लगातार प्रगति से और कॉरिडोर निर्माण की रूपरेखा को लगातार देखा जा रहा है.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।