यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

cm yogi pm modi meeting in delhi live updates

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं में यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव और राज्य में कोविड स्थितियों पर चर्चा हुई. सीएम और पीएम के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई.

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.  सीएम योगी , पीएम से मुलाकात करने के बाद भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा (Jp Nadda) से भी मिलने उनके आवास पहुंचे.

पीएम से मुलाकात के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी 1.30 बजे मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि इन मुलाकातों का संबंध यूपी में मंत्रिमंडल के कथित विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव से है.

बस्ती को CM Yogi Adityanath का तोहफा, भद्रेश्वरनाथ मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर यह भी पढ़ें: बस्ती को CM Yogi Adityanath का तोहफा, भद्रेश्वरनाथ मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर

उधर पीएम से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट एवं मार्गदर्शन प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हुआ. अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भेंट के लिए समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
11 Jun 2021 By Bhartiya Basti

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं में यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव और राज्य में कोविड स्थितियों पर चर्चा हुई. सीएम और पीएम के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई.

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.  सीएम योगी , पीएम से मुलाकात करने के बाद भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा (Jp Nadda) से भी मिलने उनके आवास पहुंचे.

पीएम से मुलाकात के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी 1.30 बजे मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि इन मुलाकातों का संबंध यूपी में मंत्रिमंडल के कथित विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव से है.

उधर पीएम से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट एवं मार्गदर्शन प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हुआ. अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भेंट के लिए समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/cm-yogi-pm-modi-meeting-in-delhi-live-updates/article-6687
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है