यूपी के 9 जिलों की नगर निकायों में उपचुनाव की घोषणा, जानें कब होगी वोटिंग और किस दिन आएंगे रिजल्ट्स

Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने के अटकलों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने शाहजहांपुर स्थित नगर पंचायत कटरा और कुशीनगर में नगर पंचायत फाजिल नगर के अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव की घोषणा की है. इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रयागराज स्थित आलोपीबाग वार्ड संख्या 48 के लिए बाय इलेक्शन की घोषणा की है. साथ ही 7 अन्य जिलों की नगर पालिकाओं में सदस्य पद के लिए उपचुनाव की घोषणा की है. इसमें इटावा, बदायू्ं, गौतमबुद्धनगर, बाराबंकी, बागपत, गोंडा और मीरजापुर शामिल है. 

इटावा में नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 40, बदायूं में वार्ड संख्या 28, गौतमबुद्धनगर में नगर पंचायत जेवर के वार्ड संख्या 12, बाराबंकी के नगर पंचायत सुबेहा में वार्ड संख्या 5, नगर पंचायत रामनगर में वार्ड संख्या 7, बागपत नगर पालिका परिषद में वार्ड संख्या 23, गोंडा के कर्नलगंज नगर पालिका परिषद में वार्ड संख्या 16 और 25 तथा मीरजापुर नगर पालिका परिषद् में वार्ड संख्या 36 में सदस्य पद के लिए उपचुनाव की घोषणा की है.

इन 9 जिलों की नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और नगर निगम में सदस्य, अध्यक्ष और पार्षद के लिए 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन किया जा सकता है. वहीं नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 18 अप्रैल को होगी. नामांकन वापसी 20 अप्रैल, चिन्ह आवंटन 21 अप्रैल को होगा. वहीं 5 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 7 मई को परिणाम आएंगे. काउंटिंग 8 बजे से शुरु होगी.

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- भाजपा पंचायत चुनाव नहीं कराएगी यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- भाजपा पंचायत चुनाव नहीं कराएगी

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
08 Apr 2026 By Shobhit Pandey

यूपी के 9 जिलों की नगर निकायों में उपचुनाव की घोषणा, जानें कब होगी वोटिंग और किस दिन आएंगे रिजल्ट्स

Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने के अटकलों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने शाहजहांपुर स्थित नगर पंचायत कटरा और कुशीनगर में नगर पंचायत फाजिल नगर के अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव की घोषणा की है. इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रयागराज स्थित आलोपीबाग वार्ड संख्या 48 के लिए बाय इलेक्शन की घोषणा की है. साथ ही 7 अन्य जिलों की नगर पालिकाओं में सदस्य पद के लिए उपचुनाव की घोषणा की है. इसमें इटावा, बदायू्ं, गौतमबुद्धनगर, बाराबंकी, बागपत, गोंडा और मीरजापुर शामिल है. 

इटावा में नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 40, बदायूं में वार्ड संख्या 28, गौतमबुद्धनगर में नगर पंचायत जेवर के वार्ड संख्या 12, बाराबंकी के नगर पंचायत सुबेहा में वार्ड संख्या 5, नगर पंचायत रामनगर में वार्ड संख्या 7, बागपत नगर पालिका परिषद में वार्ड संख्या 23, गोंडा के कर्नलगंज नगर पालिका परिषद में वार्ड संख्या 16 और 25 तथा मीरजापुर नगर पालिका परिषद् में वार्ड संख्या 36 में सदस्य पद के लिए उपचुनाव की घोषणा की है.

इन 9 जिलों की नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और नगर निगम में सदस्य, अध्यक्ष और पार्षद के लिए 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन किया जा सकता है. वहीं नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 18 अप्रैल को होगी. नामांकन वापसी 20 अप्रैल, चिन्ह आवंटन 21 अप्रैल को होगा. वहीं 5 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 7 मई को परिणाम आएंगे. काउंटिंग 8 बजे से शुरु होगी.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/by-elections-announced-in-municipal-bodies-of-9-districts-of-up/article-25424
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।