यूपी के इस जिले में बस सेवा समाप्त! यात्रियों में मचा हड़कंप
बस ना रुकने से यात्रियों में निराशा
यूपी में वाराणसी और प्रयागराज जिले के मध्य स्थित औराई बस स्टेशन से लगभग लगभग एक सप्ताह से यह पूरा क्षेत्र सुनसान हो चुका है. अब प्रयागराज से आने वाली बस इस स्टेशन के पास रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. अब इन यात्रियों को निजी वाहन से मजबूरी को देखते हुए अपने सफर कर रहे हैं अब बस इस दौरान फ्लाईओवर से ऊपर से ही निकल जाया करती हैं अब इससे स्टेशन के अंदर और बाहर की ओर ऑटो रिक्शा पूरे तरीके से कब्जा कर चुका है.
वाराणसी और प्रयागराज के मध्य में स्थित सबसे बड़ा औराई बस स्टेशन तीन एकड़ में लगभग फैला हुआ है दो से ढाई साल के भीतर 2 करोड़ रुपए की राशि से इसका इसका ढांचा मजबूत किया गया था इस दौरान इसमें लंबा चौड़ा परिसर और प्रतीक्षालय बैठने के लिए बेंच, शौचालय, पंखा, शुद्ध पानी का जल पूरी तरह से सुविधा उपलब्ध करवाई गई है. लेकिन बताया गया है कि विभाग की लापरवाही की वजह से स्टेशन अपने बदहाली पर रो रहा है.
विभागीय अधिकारियों ने बताया कारण
मिली जानकारी के अनुसार आगे बताया गया है कि इस स्टेशन पर कैंटीन की दुकान करीब करीब एक हफ्ते से बंद चल रहा है अब जिसके चलते बस स्टेशन पर बस रुकने का नाम नहीं ले रही है स्थानीय लोगों का मानना है कि नाश्ते की सुविधा न उपलब्ध होने से बस अंदर नहीं आ पा रही है वाराणसी जिले से आने वाली तमाम बसे पहले भी रुकने का नाम नहीं ले रही थी लेकिन लेकिन अब प्रयागराज से आने वाली तमाम बसे इस बस स्टेशन पर नहीं आ रही है
जिनकी संख्या अब लगभग लगभग 50 से 70 फ़ीसदी में हो चुकी है. इस दौरान यात्री निजी साधनों से अपने मंजिल तक सफर कर पा रहे हैं इसी बीच बस स्टेशन इंचार्ज रविशंकर पांडे ने कहा है कि लिखित रूप से भी भाग्य अधिकारियों को पत्र भेजा गया है अब बस स्टेशन में कोई भी बस रुकने का नाम नहीं ले रही है सभी फ्लाईओवर के ऊपर से ही सारी बसें आराम से निकल जा रही है इस दौरान एआरएम केंट गौतम कुमार ने बताया है कि बस ना रुकने का मामला निगरानी में है. इस दौरान चेकिंग टीम को लगाया जा रहा है.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।