यूपी में 35 दुकानों पर चला बुलडोजर, सड़क होगी फोरलेन

यूपी में 35 दुकानों पर चला बुलडोजर, सड़क होगी फोरलेन
Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित वाराणसी शहर के लंका चौराहे पर मंगलवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक अभियान चलाया गया. इस दौरान लगभग 35 से अधिक दुकानों को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया, जिसमें लंका की पहचान बन चुकी 'चचिया की कचौड़ी-जलेबी' की दुकान और 'पहलवान लस्सी' जैसे पुराने प्रतिष्ठान भी शामिल थे. यह कार्रवाई वीडीए (वाराणसी विकास प्राधिकरण) और लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा की गई.

कार्यवाही का मुख्य कारण भिखारीपुर तिराहा से विजया मॉल भेलूपुर तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क को निर्मित कराने के लिए रास्ता साफ करना था. इस दौरान लंका थाना पुलिस बल भारी संख्या में मौके पर तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार का विरोध या विवाद न हो.

प्रशासन ने पहले ही सभी दुकानदारों को अधिसूचना (नोटिस) भेज दी थी. इसी कारण, मंगलवार को कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें खाली कर दीं. हालांकि, जब रात में बुलडोजर चला, तो कई लोगों की आंखें नम हो गईं, क्योंकि इन दुकानों से रोजगार के साथ-साथ लोगों की यादें भी शामिल थी.

यूपी के हर जिले में अलर्ट जारी! कोहरे और ठंड पर सरकार की नई गाइडलाइन लागू यह भी पढ़ें: यूपी के हर जिले में अलर्ट जारी! कोहरे और ठंड पर सरकार की नई गाइडलाइन लागू

अत्यधिक चर्चा में रही 'चचिया की दुकान', जो बीएचयू के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय थी. इनकी मृत्यु के बाद उनके बेटों ने इस दुकान को चलाना जारी रखा था. दुकान के बाहर चचिया जी की तस्वीर और पोस्टर लगे रहते थे.

गोरखपुर में प्लॉट बुकिंग का आखिरी मौका, 31 दिसंबर तक करें आवेदन यह भी पढ़ें: गोरखपुर में प्लॉट बुकिंग का आखिरी मौका, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

लंका चौराहे पर मंगलवार देर रात महत्वपूर्ण अभियान चलते हुए, करीब 35 से अधिक दुकानों को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया. यहां पर फोरलेन सड़क को निर्मित करने का कार्य किया जाएगा. यह स्थान छात्रों व स्थानीय लोगों के मध्य काफी प्रसिद्ध जगह थी.

गोरखपुर लखनऊ रूट पर रेलवे का यह पुल तैयार यह भी पढ़ें: गोरखपुर लखनऊ रूट पर रेलवे का यह पुल तैयार

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।