रक्षाबंधन पर जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंची मन्नत फाउंडेशन, बांटी राखी और मिठाइयां

रक्षाबंधन पर जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंची मन्नत फाउंडेशन, बांटी राखी और मिठाइयां
रक्षाबंधन पर जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंची मन्नत फाउंडेशन, बांटी राखी और मिठाइयां

मन्नत फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. हेमंत पाण्डेय के नेतृत्व में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कटरा, स्टेशन रोड, कटेश्वरपार्क के निकट एवं अन्य स्थानों पर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के बीच राखी और मिठाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
इस अवसर पर डॉ. हेमंत पाण्डेय ने कहा कि मन्नत फाउंडेशन का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी गरीब परिवार रक्षाबंधन जैसे त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के बीच राखी और मिठाइयां वितरित की गईं, ताकि वे भी उत्साह और खुशी के साथ रक्षाबंधन का पर्व मना सकें।
उन्होंने कहा कि त्योहार केवल सम्पन्न लोगों की खुशियों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज के हर वर्ग को इसमें शामिल होना चाहिए। जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सेवा का वास्तविक उद्देश्य है।
डॉ. हेमन्त ने बताया कि मन्नत फाउंडेशन की ओर से समय-समय पर जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकतानुसार सामग्री वितरित की जाती है। संस्था आगे भी समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
रक्षाबंधन के अवसर पर राखी और मिठाइयां वितरित करने वालों में संजय पाण्डेय, सोनू पाठक, रितिक कुमार, धर्मेन्द्र पाण्डेय, अरून कुमार के साथ ही मन्नत फाउंडेशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है