गोरखपुर में अगस्त में मेगा ब्लॉक, ट्रेनों के संचालन पर बड़ा असर, तैयारी शुरू!

गोरखपुर में अगस्त में मेगा ब्लॉक, ट्रेनों के संचालन पर बड़ा असर, तैयारी शुरू!
गोरखपुर में अगस्त में मेगा ब्लॉक, ट्रेनों के संचालन पर बड़ा असर, तैयारी शुरू!

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन गोरखपुर जंक्शन पर अगस्त में एक बार फिर मेगा ब्लॉक लेने की तैयारी कर रहा है। करीब एक हफ्ते के इस ब्लॉक के लिए योजना बनाई जा चुकी है। रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद ब्लॉक की तारीख भी जल्दी घोषित कर दी जाएगी। मेगा ब्लॉक के दौरान गोरखपुर-डोमिनगढ़ थर्ड लाइन और गोरखपुर-नकहा डबल लाइन की नानइंटरलॉकिंग की जाएगी। इसका मतलब है कि कई ट्रेनें इस दौरान प्रभावित होंगी। नानइंटरलॉकिंग पूरी होने के बाद गोरखपुर से डोमिनगढ़ और नकहा जंगल रूट पर ट्रेनें बिना रुकावट चलेगी। ट्रेनें इन स्टेशनों पर बिना जरूरत रुकेगी नहीं। ट्रैक की क्षमता बढ़ने से ट्रेनें समय पर चलेंगी।

गोरखपुर से डोमिनगढ़ थर्ड लाइन और नकहा डबल लाइन जुलाई तक होगी पूरी

जानकार बताते हैं कि गोरखपुर से डोमिनगढ़ थर्ड लाइन और गोरखपुर से नकहा जंगल डबल लाइन का काम तेज़ी से हो रहा है। यह काम अंतिम चरण में है और जुलाई तक पूरा हो जाएगा। गोरखपुर-डोमिनगढ़ थर्ड लाइन के लिए धर्मशाला पुल से तरंग चौराहा के बीच सड़क के पास पुरानी दीवार को तोड़कर नई दीवार बना दी गई है। यह नई दीवार तय समय से जल्दी बनकर तैयार हो गई है। तीसरी रेल लाइन इस दीवार के ठीक पास बिछाई जाएगी। पुराने दीवार के टूटने का खतरा था क्योंकि ट्रेनें चलती रहती हैं, इसलिए रेलवे ने नई मजबूत दीवार बना दी है। गोरखपुर जंक्शन से कैंट और कुसम्ही तक तीसरी लाइन लग चुकी है और वहां ट्रेनें भी चलने लगी हैं।

गोरखपुर जंक्शन पर नया फुट ओवर ब्रिज निर्माण

पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बाराबंकी हिस्से में करनैलगंज, सरयू, जरवल रोड और घाघरा घाट के बीच (21.41 किलोमीटर) तीसरी रेल लाइन के लिए पहले से ही प्री नानइंटरलाकिंग शुरू हो चुकी है, जो 30 जून तक चलेगी। इसके बाद 1 से 4 जुलाई तक नानइंटरलाकिंग की जाएगी। पांच जुलाई से फिर से ट्रेनों का सामान्य संचालन शुरू हो जाएगा। गोरखपुर जंक्शन पर नया फुट ओवर ब्रिज: 3 और 4 नंबर प्लेटफार्म पर जल्द ब्लाक, ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा!

गोरखपुर जंक्शन पर नया फुट ओवर ब्रिज  तेजी से बन रहा है। 3 और 4 नंबर प्लेटफार्म पर एफओबी के पिलर की नींव तैयार की जा रही है, जिसके लिए जल्द ही कुछ दिनों का ब्लाक लिया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों के संचालन में बाधा आ सकती है। इसके अलावा, 5/6, 7/8 और 9 नंबर प्लेटफार्म पर भी पिलर निर्माण के लिए नींव बनाई जाएगी। सभी प्लेटफार्मों पर नींव व पिलर बनाने के लिए क्रमबद्ध रूप से ब्लाक लिए जाएंगे। पहले ही प्लेटफार्म नंबर 1 पर ब्लाक लेकर पिलर की नींव तैयार की जा चुकी है। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए उठाया जा रहा है।

On

About The Author

Harsh Sharma   Picture

 

हर्ष शर्मा उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं। उन्होंने Inkhabar, Expose India और Times Bull जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में काम किया है। SEO फ्रेंडली लेखन और डिजिटल न्यूज प्रोडक्शन में अनुभव रखते हैं। वर्तमान में भारतीय बस्ती में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।