शिक्षामित्रों की बड़ी मांग, विशेष TET में शामिल कर समायोजन का मांगा अवसर

शिक्षामित्रों की बड़ी मांग, विशेष TET में शामिल कर समायोजन का मांगा अवसर
शिक्षामित्रों की बड़ी मांग, विशेष TET में शामिल कर समायोजन का मांगा अवसर

 शनिवार को शिक्षक दिवस पर शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राम पराग चौधरी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रसाद उपाध्याय के साथ विधान परिषद सदस्य  देवेन्द्र प्रताप सिंह को सम्बोधित  ज्ञापन उनके प्रतिनिधि हरीश सिंह को सौंपा.  ज्ञापन में  सरकार से समायोजित शिक्षकों व शिक्षा मित्रों को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल किए जाने की मांग किया गया है.

ज्ञापन देने के बाद शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राम पराग चौधरी ने बताया कि  प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में  पिछले 26 वर्षों से कार्यरत शिक्षा मित्रों को इस विशेष परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर नहीं दिया गया है. उन्होने मांग किया कि  शिक्षा मित्रों को भी इस विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल कर उन्हें समायोजन का अवसर दिया जाए. 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है