UP में टीचर्स की नौकरी पर बड़ा संकट! 10 से 16 सितंबर तक पूरे देश में प्रदर्शन
.jpg)
बैठक को सम्बोधित करते हुये संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि केन्द्र सरकार, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री आगे आकर इस समस्या का हल ढूढने का प्रयास करें अन्यथा देश के 15 लाख से अधिक शिक्षकों के समक्ष नौकरी का संकट उत्पन्न हो जायेगा। कहा कि ऐसा लगता है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष शिक्षकों का पक्ष प्रभावशाली ढंग से नहीं रखा गया। न्यायालय के समक्ष यदि विभागीय नियमावली और शासनादेश के पक्ष रखे गये होेते तो ऐसा आदेश न आता। कहा कि इन सवालों को लेकर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर 10 से 16 सितम्बर तक सम्पूर्ण देश में संगठन के पदाधिकारी धरना प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री, मानव संसाधन मंत्री, प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, शिक्षा मंत्रियों से रचनात्मक सहयोग मांगा जायेगा। कहा कि आगामी 16 सितम्बर से संगठन के अधिवेशन के माध्यम से संगठन की मजबूती के लिये शिक्षक जुट जाय।
संघ के जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बीएड, बी.पी.एड. उत्तीर्ण सेवारत शिक्षक, शिक्षिकायें, इण्टर मीडिया उत्तीर्ण सेवारत शिक्षक, शिक्षिकायें, मृतक आश्रित प्रशिक्षण मुक्त शिक्षक, शिक्षिकायें स्नातक में 45 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले सेवारत शिक्षक, शिक्षिकायें, टी.ई.टी. परीक्षा देेने के अर्ह ही नहीं है। ऐसे में निर्णय पर पुर्नविचार आवश्यक है।
संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार, अभय सिंह यादव, इन्द्रसेन मिश्र, जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने कहा कि सेवा नियमावली के अनुसार यथा समय नियुक्त शिक्षक, शिक्षिकाओं को टी.ई.टी. से मुक्त रखा जाय।
.jpg)
बैठक में मुख्य रूप से सदर अध्यक्ष शैल शुक्ल, रक्षा राम वर्मा, सतीश शंकर शुक्ल, रीता शुक्ला, अरविन्द कुमार पाण्डेय, नरेन्द्र कुमार द्विवेदी, प्रणव मिश्रा, अविनाश मिश्रा, शुभम मिश्रा, चन्द्र मिश्रा ,देवेन्द्र वर्मा, भरतराम, रामपाल चौधरी, विजय कन्नौजिया, रामपति कन्नौजिया, चन्द्रभान चौरसिया, कन्हैयालाल भारती, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, विनय कुमार ,त्रिलोकी नाथ, जितेन्द्र बहादुर, रवीन्द्र नाथ, राजीव पाण्डेय, पीयूष मौर्या ,अरविन्द कुमार ,अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार ,अभिषेक जायसवाल,मिथलेश मिश्रा, गुरूलाल, गिरजेश प्रसाद चौधरी, पाटेश्वरी निषाद, दिवाकर सिंह, रजनीश मिश्रा, अभिषेक उपाध्याय, अनूप सिंह, बृजेश कुमार पाण्डेय, बुद्धिराम यादव, अरविन्द यादव, मो0 सलाम, राजेश पाठक, योगेश्वर प्रसाद शुक्ला, सुशील कुमार, राजेश कुमार चौधरी, ओंकार उपाध्याय, विनोद कुमार गौतम, कन्हैयालाल भारती, अनिल कुमार , मारूफ खान, आदि शामिल रहे।
ताजा खबरें
About The Author
