यूपी में यातायात विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक दिन में 52 चालान, आप न करें ये गलती

यूपी में यातायात विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक दिन में 52 चालान, आप न करें ये गलती
Uttar Pradesh News

यूपी में विभिन्न जिलों में यातायात और परिवहन विभाग द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की गई है. जिसमें परिवहन विभाग ने अपने चेकिंग अधिकारियों को स्पष्ट आदेश किया गया है कि जीपीएस सिस्टम लगाने का पालन किया जाए जिससे अभियानों की पारदर्शिता और अफसर की जवाबदेही आसानी हो जाएगी. 

कार्रवाई की विशेषताएं और प्रभाव

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वाहन स्वामियों को जागरूक किया गया है जिसमें विभिन्न इलाकों और क्षेत्र में प्रमुख मार्गों पर संचालित करवाया गया है जिसमें माल वाहन की जांच के दौरान कई अनियमिताएं भी पाई गई हैं. जिसमें कई प्रकार के ऐसे माल वाहन पाये गए हैं जो अपनी निर्धारित क्षमता से अधिक माल का परिवहन करवाया जा रहा था. जिसमें विभिन्न वाहनों को तत्काल सीज करवा दिया गया है. जबकि कई वाहन पर चालान की प्रक्रिया की गई है. आगे बताया गया है कि जिन वाहनं पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगा है उन पर भी चालान की कार्रवाई की जाएगी. आगे निर्देश भी दिया गया है कि निर्धारित भर सीमा का उल्लंघन न किया जाए सभी वाहन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना मंजिल तय करें.

भविष्य में भी जारी रहेगी चेकिंग अभियान

इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी ऐसी चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा. मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि जिसमें एक दिन में ही 52 वाहनों का चालान काटा गया है फिर उसके बाद 85 वाहन से 1 लाख 7 हजार का शमन शुल्क वसूला गया है. इस दौरान 295 चालक की जांच में 8 लोग शराब के नशे की हालत में गाड़ी का संचालन कर रहे थे. यह चेकिंग और जागरूकता अभियान एसपी केशव कुमार की अगुवाई में चलाया जा रहा है आगे उन्होंने कहा है कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अनियमित वाहन संचालन को रोकना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना तनाव रहित यातायात को सफल बनाना पहली प्राथमिकता सरकार और हमारी डिपार्टमेंट की होगी. इस कार्रवाई के करीब करीब जागरूकता कार्यक्रम भी कई दिनों तक चलाया जाएगा जिसमें नशा रहित ड्राइविंग, हेलमेट, सीट बेल्ट आदि के लिए जागरूक और कार्रवाई की जाएगी.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।