यूपी में पंचायतों के प्रदर्शन का आकलन अब पीएआई पोर्टल से होगा

पंचायतों के समग्र प्रदर्शन को और अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किये जाने के उद्देश्य से पंचायत एडवॉसमेन्ट इंडेक्स (पीएआई) अन्तर्गत उत्थान आडिटोरियम बहराइच में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ब्लाक स्तरीय अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, सचिव, तकनीकी स्टाफ, मीडिया कर्मी एवं अन्य सम्बन्धित कार्मिक उपस्थित रहे.

कार्यशाला के दौरान रिसोर्स पर्सन डीपीआरसी श्रावस्ती बृजेश पाण्डेय ने पीएआई पोर्टल पर विभिन्न विभागों द्वारा ग्राम पंचायतों में कराये गये कार्यों का विवरण अपलोड किये जाने की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पंचायती राज मंत्रालय ने गरीबी मुक्त, स्वस्थ्य, बाल हितैषी, पर्याप्त जलयुक्त, स्वच्छ एवं हराभरा, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला, सामाजिक रूप से सुरक्षित और न्याय संगत, सुशासन युक्त तथा महिला हितैषी ग्राम पंचायतों की परिकल्पना की है.

रिसोर्स पर्सन ने कहा कि पंचायतों में बिजली, जल आपूर्ति, स्वच्छता, आय स्तर, रोजगार अवसर, कृषि उत्पादकता, आर्थिक गतिविधियां, शासन-प्रशासन की दक्षता एवं पारदर्शिता, सार्वजनिक सेवाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएं, स्कूल नामांकन, साक्षरता दर, गरीबी उन्मूलन, सामाजिक समावेश, लैंगिक समानता और पर्यावरणीय संतुलन जैसे बिन्दुओं की जानकारी एकत्र कर पीएआई पोर्टल विकसित किया गया है.

बस्ती को CM Yogi Adityanath का तोहफा, भद्रेश्वरनाथ मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर यह भी पढ़ें: बस्ती को CM Yogi Adityanath का तोहफा, भद्रेश्वरनाथ मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर

उन्होंने बताया कि यह पोर्टल पंचायतों की वृद्धिशील प्रगति व प्रदर्शन के आधार पर पंचायतों की ग्रेडिंग करने, गुणवत्तापूर्ण पीडीपी तैयार करने, राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार हेतु मूल्यांकन करने और सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप स्थानीय नियोजन को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साधन है.

पीएआई पोर्टल पंचायतों की जवाबदेही, पारदर्शिता और दृश्यता को बढ़ावा देता है. यह साक्ष्य आधारित नीति निर्माण, लक्ष्य निर्धारण, वार्षिक स्कोर व प्रगति पर नजर रखने, आधार रेखाएं स्थापित करने और पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करता है. इसके साथ ही यह जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने, सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं की पहचान करने तथा परिणाम संकेतकों की नियमित निगरानी करने का भी माध्यम है.

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
05 Sep 2025 By Bhartiya Basti

यूपी में पंचायतों के प्रदर्शन का आकलन अब पीएआई पोर्टल से होगा

पंचायतों के समग्र प्रदर्शन को और अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किये जाने के उद्देश्य से पंचायत एडवॉसमेन्ट इंडेक्स (पीएआई) अन्तर्गत उत्थान आडिटोरियम बहराइच में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ब्लाक स्तरीय अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, सचिव, तकनीकी स्टाफ, मीडिया कर्मी एवं अन्य सम्बन्धित कार्मिक उपस्थित रहे.

कार्यशाला के दौरान रिसोर्स पर्सन डीपीआरसी श्रावस्ती बृजेश पाण्डेय ने पीएआई पोर्टल पर विभिन्न विभागों द्वारा ग्राम पंचायतों में कराये गये कार्यों का विवरण अपलोड किये जाने की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पंचायती राज मंत्रालय ने गरीबी मुक्त, स्वस्थ्य, बाल हितैषी, पर्याप्त जलयुक्त, स्वच्छ एवं हराभरा, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला, सामाजिक रूप से सुरक्षित और न्याय संगत, सुशासन युक्त तथा महिला हितैषी ग्राम पंचायतों की परिकल्पना की है.

रिसोर्स पर्सन ने कहा कि पंचायतों में बिजली, जल आपूर्ति, स्वच्छता, आय स्तर, रोजगार अवसर, कृषि उत्पादकता, आर्थिक गतिविधियां, शासन-प्रशासन की दक्षता एवं पारदर्शिता, सार्वजनिक सेवाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएं, स्कूल नामांकन, साक्षरता दर, गरीबी उन्मूलन, सामाजिक समावेश, लैंगिक समानता और पर्यावरणीय संतुलन जैसे बिन्दुओं की जानकारी एकत्र कर पीएआई पोर्टल विकसित किया गया है.

उन्होंने बताया कि यह पोर्टल पंचायतों की वृद्धिशील प्रगति व प्रदर्शन के आधार पर पंचायतों की ग्रेडिंग करने, गुणवत्तापूर्ण पीडीपी तैयार करने, राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार हेतु मूल्यांकन करने और सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप स्थानीय नियोजन को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साधन है.

पीएआई पोर्टल पंचायतों की जवाबदेही, पारदर्शिता और दृश्यता को बढ़ावा देता है. यह साक्ष्य आधारित नीति निर्माण, लक्ष्य निर्धारण, वार्षिक स्कोर व प्रगति पर नजर रखने, आधार रेखाएं स्थापित करने और पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करता है. इसके साथ ही यह जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने, सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं की पहचान करने तथा परिणाम संकेतकों की नियमित निगरानी करने का भी माध्यम है.

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/bahraich/now-the-performance-of-panchayats-in-up-will-be-assessed-through-pai-portal/article-22533
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है