महारानी अवंतीबाई लोधी जन्मोत्सव: मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

महारानी अवंतीबाई लोधी जन्मोत्सव: मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
bahraich up latest news

एस.आर. मैरिज लाॅन, बरखुरद्वारापुर, कैसरगंज में आयोजित अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जन्मोत्सव प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के मा. मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले श्री आशीष पटेल जी ने अध्यक्ष, अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा एवं विधायक एटा विपिन कुमार सिंह डेविड, प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चन्द्र राकेश लोधी एडवोकेट, प्रदेश प्रभारी हरिपाल सिंह लोधी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती कान्ति सिंह लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी महासभा शारदा प्रसाद लोधी, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा व जिला अध्यक्ष अपना दल गिरीश पटेल व अन्य अतिथियों के साथ अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश के मा. मंत्री श्री पटेल ने अन्य अतिथियों के साथ हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाली छात्र-छात्राओं रंजीत कुमार लोधी, संतोष कुमार लोधी, अंशिका लोधी व कृष्णा सोनी, इण्टरमीडिएट के धर्मवीर राजपूत, जूली राजपूत व अश्वनी राजपूत, डी.एल.ई.एड. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा दिव्या राजपूत, एम.बी.बी.एस. अन्तिम वर्ष के छात्र अनुज वर्मा, एम.एस.सी. की छात्रा अर्चना को शिक्षाविद स्वामी ब्रहमानन्द जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

जन्मोत्सव प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के मा. मंत्री श्री पटेल ने कहा कि स्वामी ब्रहमानन्द भारत के एक स्वतन्त्रता सग्राम सेनानी, समाजसुधारक एवं परोपकारी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने समाज में फैले अन्धविश्वास, अशिक्षा एवं कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी साथ ही गौ हत्या निषेध को लागू कराने के लिए अन्दोलन भी किया। वह आज़ाद भारत के पहले सन्यासी सांसद थे। मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वामी जी का चित्र भेंट करने के पीछे यही मंशा है कि हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती रहे। श्री पटेल ने उपस्थित जन का आहवान किया कि आगे आने वाली पीढ़ी को शिक्षित बनाये जाने का संकल्प लें। श्री पटेल ने मेधावी छात्र-छात्राओं का आहवान किया कि दूसरे छात्र-छात्राओं को शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित करें।

यह भी पढ़ें: 25 अगस्त को बीज विक्रेताओं का ऑनलाइन प्रशिक्षण, जानिए पूरी डिटेल

मुख्य अतिथि मा. मंत्री श्री पटेल, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, अर्जुन सिंह पटेल सहित अन्य वक्ताओं ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के जीवनगाथा पर प्रकाश डाला। वक्तागण ने कहा कि 1857 के भारतीय विद्रोह में महारानी अवंतीबाई लोधी का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने रामगढ़ की रानी के रूप में ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लिया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। 16 अगस्त 1831 को जन्मी अवंतीबाई ने बचपन में ही तलवारबाजी और घुड़सवारी सीख ली थी और अपने पति, राजा विक्रमादित्य सिंह, के बीमार होने पर रामगढ़ राज्य का कार्यभार संभाला। उन्होंने अंग्रेजों की राज्य हड़पने की नीति का पुरजोर विरोध किया, आसपास के राजाओं को एकजुट करने के लिए चूडियों के साथ पत्र भेजे, और 20 मार्च 1858 को अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की, जिससे वे प्रथम महिला शहीद वीरांगना कहलाईं।

यह भी पढ़ें: हॉकी के जादूगर के नाम पर बहराइच में खास आयोजन

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष रा.युवा लोधी महासभा बजरंग लोधी, शिव बरन लोधी, प्रकाश लोधी, हरिहर शरण लोधी, उमा शंकर लोधी, राम सेवक लोधी, राम नरेश व पवन कुमार लोधी, अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज लोधी व जगदीश राजपूत, जिला महामंत्री अर्जुन सिंह लोधी, मण्डल मंत्री जी.एस. सिंह लोधी, वरि. समाज सेवी उमा प्रसाद लोधी व तहसील अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह लोधी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

Bhartiya Basti