उत्तर प्रदेश में हुआ मानसून का आगमन, भारी बारिश के साथ गिरेगी बिजली!

उत्तर प्रदेश में हुआ मानसून का आगमन, भारी बारिश के साथ गिरेगी बिजली!
उत्तर प्रदेश में हुआ मानसून का आगमन, भारी बारिश के साथ गिरेगी बिजली!

उत्तर प्रदेश: यूपी की राजधानी लखनऊ और उसके अगल-बगल के जिलों में बीते 2 दिन गुरुवार और शुक्रवार को तेज धूप ने दोबारा से तापमान में वृद्धि कर दी. आसमान साफ रहा और सूरज की किरणों ने उमस भरी गर्मी में काफी बढ़ोतरी कर दिया. लेकिन शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे राजधानी लखनऊ में हल्की बारिश देखी गई, परंतु तापमान में कोई भी गिरावट नहीं हुई है.

भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि रविवार से लेकर अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के 40 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हो सकती है. साथ ही, इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.

तेज धूप के कारण लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3° ज्यादा 38.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया. रात का तापमान भी कम नहीं रहा, जो 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ऐसे में दिन और रात दोनों समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा.

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने इस विषय पर जानकारी दी है कि अब तक बारिश कुछ ही जगहों पर हो रही थी, लेकिन अब मानसून पूरे जोर में आ रहा है. 1 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती हैं. 30 जून सोमवार को तराई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

इसके अतिरिक्त, जुलाई का पहला हफ्ता मानसून के हिसाब से अच्छा रहने वाला है. पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की आशंका है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने व वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है. रविवार को लखनऊ में दिन का तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में स्थित गोरखपुर, देवरिया, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, अयोध्या, फतेहपुर, लखनऊ, बाराबंकी, जौनपुर, गाजीपुर, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, पीलीभीत, चित्रकूट, बांदा, कुशीनगर, झांसी, ललितपुर और प्रयागराज में 30 जून से 4 जुलाई तक तेज हवाओं, गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।