अयोध्या से रास्ता बंद, लोगों को हो रही परेशानी
इस बंदी से आस-पास के गांवों और कस्बों के लोग परेशान हो गए हैं. हाईवे के रास्ते कोई भी सामान्य व्यक्ति यात्रा नहीं कर पा रहा है. भले ही लोग इमरजेंसी व जरूरी काम का हवाला दे रहे हैं, परंतु पुलिस उन्हें आगे नहीं जाने दे रही है.
बीते रविवार को कुछ लोगों को केवल बस्ती से हरैया तक जाने की इजाजत मिली थी. इसके आगे किसी को नहीं जाने दिया गया. कांवड़ियों का जत्था अयोध्या से निकलकर हरैया तक पहुंच गया और सोमवार को ये जत्था बस्ती में भी प्रवेश कर दिया है. ऐसे में पूरे रास्ते को यात्रा के लिए बंद कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: बस्ती में मनरेगा महिला मेटों का प्रदर्शन, CM को भेजा 4 सूत्रीय ज्ञापन – वेतन और मोबाइल की मांगकप्तानगंज निवासी मनोज कुमार ने इस विषय पर कहा कि वे हर साल गनेशपुर या नगर बाजार के रास्ते बस्ती आते हैं, परंतु इस बार हाईवे बंद होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस द्वारा बैरिकेटिंग लगाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया गया है.
शाम 5 बजे के बाद सभी वाहनों को अयोध्या की ओर जाने पर रोक लगा दिया गया है. फुटहिया के पास अपनी कार से पहुंचे मदन मुरारी अपने गांव नचना (जो केवल 8 किलोमीटर दूर है) जाना चाहते थे, परंतु पुलिस ने उन्हें रोक दिया. अंत में उन्हें लंबा रास्ता चुनते हुए कलवारी होकर जाना पड़ा.
यह भी पढ़ें: बस्ती में गैस सिलेंडर के लिए लोग परेशान, दुकानदारों ने बताई अपनी परेशानी- पढ़ें पूरी रिपोर्टइसी तरह जिले के महमूदपुर, रेहरवा, बांसापार, बढ़नी, तिलकपुर, कप्तानगंज जैसे गांवों के लोग जिला मुख्यालय तक आने में परेशानी का सामना कर रहे हैं.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।