उत्तर प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में मानसून सत्र की शुरुआत हो चुका है. प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार के लिए राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. अधिकतम तराई और बुंदेलखंड क्षेत्र के 14 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर प्रदेश में स्थित सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, यहां तेज बारिश हो सकती है. इसके अतिरिक्त 70 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में स्थित लगभग सभी जिलों में तेज हवाएं, गलत चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. 24 जून मंगलवार को प्रदेश में स्थित हमीरपुर, प्रतापगढ़, कानपुर, औरैया, जौनपुर और सुल्तानपुर में हल्की बारिश हुई थी.

राजधानी लखनऊ में स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि बुधवार और गुरुवार यानी 25 जून और 26 जून को उत्तर-तराई इलाके जैसे लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, और बहराइच में अधिक बारिश हो सकती है. आने वाले 2 से 3 दिनों तक बारिश होने की संभावना है.

इन जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी:-

  • सहारनपुर
  • बिजनौर
  • मुरादाबाद
  • रामपुर

इन जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी:-

  • शामली
  • मुजफ्फरनगर
  • बागपत
  • मेरठ
  • अमरोहा
  • बरेली
  • पीलीभीत
  • जालौन
  • झांसी
  • ललितपुर

उत्तर प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में वज्रपात और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है इनमें शामिल हैं:- 

  • पूर्वी यूपी: गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, आजमगढ़
  • मध्य यूपी: लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर
  • बुंदेलखंड: बांदा, चित्रकूट, महोबा, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन
  • पश्चिमी यूपी: गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद
  • तराई क्षेत्र: बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस मौसम में खुले में न निकलें, बिजली से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम से जुड़ी सभी अपडेट्स पर नजर बनाए रखें. बीते दिनों बिजली गिरने से प्रदेश में 25 से 30 लोगों की मृत्यु हुई है.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।