LIVE: अयोध्या में डाइवर्जन लागू, गोरखपुर-बस्ती रूट की बसें फँसी, ट्रैफिक पुलिस काट रही चालान

Ayodhya Traffic Diversion Live Update

LIVE: अयोध्या में डाइवर्जन लागू, गोरखपुर-बस्ती रूट की बसें फँसी, ट्रैफिक पुलिस काट रही चालान
LIVE: अयोध्या में डाइवर्जन लागू, गोरखपुर-बस्ती रूट की बसें फँसी, ट्रैफिक पुलिस काट रही चालान

राममंदिर में 25 नवंबर को होने वाले विशेष ध्वजारोहण कार्यक्रम के चलते अयोध्या में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. शहर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कई जगहों पर बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया है.

गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती और कलवारी की तरफ से अयोध्या आने वाले भारी वाहनों को सम्हरिया चौराहा से मोड़कर इनामीपुर पुल के नीचे से अकबरपुर की ओर भेजा जा रहा है. इसके बाद उन्हें पूर्वांचल एक्सप्रेस–वे के रास्ते आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है.

डाइवर्जन के कारण सबसे ज़्यादा परेशानी उन प्राइवेट बसों को हो रही है, जिनकी टिकट बस्ती से यात्रियों ने पहले ही बुक कर रखी थी. ये बसें बस्ती हाईवे से शहर में प्रवेश न मिलने की वजह से मुंडेरवा रोड से होकर बड़े अस्पताल तक पहुँच रही हैं, जबकि इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है.

UP के 75 जिलों में बड़ा सर्वेक्षण, गोपनीय रखी जाएगी जानकारी  यह भी पढ़ें: UP के 75 जिलों में बड़ा सर्वेक्षण, गोपनीय रखी जाएगी जानकारी

इस स्थिति को लेकर भारतीय बस्ती के संवाददाता ने मौके पर मौजूद ट्रैफिक इंस्पेक्टर से बातचीत की. उन्होंने बताया कि—
हम किसी भी बस को शहर में घुसने नहीं दे सकते. सभी भारी वाहनों का चालान किया जा रहा है. इसलिए इन प्राइवेट बसों को कैली रोड से ही आगे भेजा जा रहा है.

UP Roadways की नई गाइडलाइन, ड्राइवर और यात्री–दोनों के लिए बदले नियम! यह भी पढ़ें: UP Roadways की नई गाइडलाइन, ड्राइवर और यात्री–दोनों के लिए बदले नियम!

बस चालक और यात्री चाहते हैं कि वे बड़ेबन तक पहुँचें, जहां से उन्हें अपने यात्री बैठाने हैं, लेकिन डाइवर्जन के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा. इससे यात्रियों और बस ऑपरेटरों दोनों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

शीतलहरी के बीच रैन बसेरों का निरीक्षण, सीएम योगी ने दिए जरूरी निर्देश यह भी पढ़ें: शीतलहरी के बीच रैन बसेरों का निरीक्षण, सीएम योगी ने दिए जरूरी निर्देश

On

About The Author