बस्ती की फेमस मिठाई की दुकान पर छापा, होली के बीच मिला खराब खोवा और मावा

बस्ती में प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई, भारी मात्रा में खराब खोया और मावा जब्त कर नष्ट किया गया

बस्ती की फेमस मिठाई की दुकान पर छापा, होली के बीच मिला खराब खोवा और मावा
बस्ती की फेमस मिठाई की दुकान पर छापा, होली के बीच मिला खराब खोवा और मावा

बस्ती में खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की. कार्रवाई अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत और एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक के निर्देशन में की गई.

सबसे पहले टीम ने श्रद्धा स्वीट्स और काका स्वीट पर एक साथ छापा मारा. जांच के दौरान काका स्वीट से भारी मात्रा में ऐसा मावा मिला, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी. अधिकारियों ने तुरंत करीब 5 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त कर उसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया.

इसके बाद थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र की एक अन्य मिठाई की दुकान पर छापेमारी में लगभग 500 किलो फफूंद लगा खोया बरामद हुआ. जांच में यह पूरी तरह गुणवत्ता रहित और मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक पाया गया. खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 की धारा 34 के तहत पूरे खोये को जब्त कर लिया गया. मौके पर तीन सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है.

Basti News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द प्रकरण में शिवसेना ने किया राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द प्रकरण में शिवसेना ने किया राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

अधिकारियों के अनुसार संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

शमशान घाट पर रंग भरे होली की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक ठहाका हास्य महामूर्ख कवि सम्मेलन में उमडे लोग यह भी पढ़ें: शमशान घाट पर रंग भरे होली की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक ठहाका हास्य महामूर्ख कवि सम्मेलन में उमडे लोग

गौरतलब है कि पिछले महीने ही शादी का सीजन बीता है, जब इन दुकानों पर रोजाना लाखों रुपये की बिक्री होती है. ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या जांच अभियान सिर्फ होली, दिवाली जैसे त्योहारों पर ही तेज होते हैं? क्या आम दिनों में लोगों की सेहत उतनी अहम नहीं है?

इस दिन से खुल सकता है महीनों से बंद तांडा पुल, बस्ती–अंबेडकरनगर–आजमगढ़ की कनेक्टिविटी प्रभावित यह भी पढ़ें: इस दिन से खुल सकता है महीनों से बंद तांडा पुल, बस्ती–अंबेडकरनगर–आजमगढ़ की कनेक्टिविटी प्रभावित

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मिठाई या अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, निर्माण तिथि और साफ-सफाई का ध्यान जरूर रखें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है