होली पर दिल्ली की महिलाओं को मिले 3 बड़े तोहफे, लाखों परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ
द्रौपदी मुर्मू ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम से किया शुभारंभ
महिलाओं को क्या-क्या मिले तोहफे
- डीटीसी के बसों में अब पिक टिकट के जगह पिक सहेली स्मार्ट कार्ड
- दिल्ली लखपति बिटिया योजना
- मुफ्त गैस सिलेंडर योजना
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड -
इस कार्ड को केवल दिल्ली की महिला निवासियों के लिए जारी किया जाएगा. इस कार्ड से डीटीसी बसों में निशुल्क सफर और मेट्रो और आरआरटीएस (रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) में सशुल्क यात्रा कर सकेंगी दिल्ली की महिलाएं.
दिल्ली लखपति बिटिया योजना-
इस योजना के तहत दिल्ली की बेटियों को जन्म के बाद से कॉलेज तक सरकार उनके खातों में पैसे डालते जाएगी और बाद में एक साथ ₹100000 से ज्यादा रुपए उन्हें इस योजना के तहत मिलेंगे. यह योजना दिल्ली लाडली योजना को विस्तार देते हुए तैयार की गई है अब लखपति दीदियों के बाद दिल्ली में बेटियां भी लखपति बन सकेंगी .
यह भी पढ़ें: ईरान के हमलों के बीच भारत अलर्ट पर, पीएम की हाई लेवल बैठक; खाड़ी में फंसे भारतीयों पर नजरमुफ्त गैस सिलेंडर योजना-
दिल्ली सरकार होली के त्यौहार में दिल्ली की जनता को मुफ्त गैस सिलेंडर देने जा रही है. इस योजना के तहत 15.48 लाख परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे. राष्ट्रपति महोदया ने 129 करोड़ की इस योजना का शुभारंभ कर दिया है. 15.48 लाख लोगों के अकाउंट में डायरेक्ट 853 रुपए सिलेंडर गैस के लिए ट्रांसफर किए गए हैं. होली के त्यौहार को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपनी जनता को इस महंगाई में राहत देने की कोशिश की है.