जल्द पूर्ण होगा रूदौली ओवरब्रिज का निर्माण कार्य: रामचन्द्र यादव

विधायक ने निर्माणाधीन ओवरब्रिज को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

जल्द पूर्ण होगा रूदौली ओवरब्रिज का निर्माण कार्य: रामचन्द्र यादव
अधिकारियों के साथ बैठक करते विधायक रामचन्द्र यादव

रूदौली-अयोध्या. (आरएनएस ) रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने लंबित रूदौली रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर रेलवे के सहायक अभियंता अनिल कुमार व सेतू निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक सुनील कुमार श्रीवास्तव व अवर अभियंता अमर सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की.

विधायक ने अविलंब कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों से कहा कि कई बार आप लोगो द्वारा ओवरब्रिज चालू होने का समय भी बताया जा चुका है पर समय बीत जाने के बावजूद अभी तक ओवरब्रिज चालू नही हो सका है.जिससे जनता में भी रोष व्याप्त है.श्री यादव ने रेलवे सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में निश्चित समय पर शेष कार्य पूर्ण कर के ओवरब्रिज को चालू करने की बात कही.जिस पर रेलवे के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि जल्द ही अपूर्ण कार्य को पूरा करके ओवरब्रिज को चालू करा दिया जाएगा.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है