अयोध्या कार्यक्रम से पहले कई जिलों का ट्रैफिक बदला, भारी वाहन डायवर्ट

अयोध्या कार्यक्रम से पहले कई जिलों का ट्रैफिक बदला, भारी वाहन डायवर्ट
अयोध्या कार्यक्रम से पहले कई जिलों का ट्रैफिक बदला, भारी वाहन डायवर्ट

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित रामनगरी अयोध्या में 25 नवंबर को राममंदिर के शिखर पर होने वाले विशेष ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले पूरा इलाका एक तरह से तैयारियों के दौर में है. शहर में आने-जाने वालों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त चौकसी शुरू कर दी है. आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई रूटों पर बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए गए हैं.

डायवर्जन की शुरुआत आधी रात से

23 नवंबर की मध्यरात्रि से कुछ रास्तों पर भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है, और यह व्यवस्था 26 नवंबर की रात 10 बजे तक लागू रहेगी. अधिकारियों ने साफ किया है कि यदि भीड़ और बढ़ती है, तो इन निर्देशों को आगे भी बढ़ाया जा सकता है.

ज़रूरत पड़ने पर लाइट वाहन भी re-route होंगे

ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि यदि स्थिति नियंत्रण से बाहर जाती है, तो हल्के वाहनों को भी दूसरी तरफ मोड़ा जा सकता है. केवल एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और जरूरी सेवा वाले ही वाहन इन प्रतिबंधित रूटों से गुजर पाएंगे.

UP के दो बड़े स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट यह भी पढ़ें: UP के दो बड़े स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट

गोरखपुर–बस्ती की तरफ से आने वालों के लिए नया रास्ता

प्रदेश में स्थित गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती और कलवारी की दिशा से अयोध्या आने वाले भारी वाहनों को सम्हरिया चौराहा से मोड़कर इनामीपुर पुल के नीचे होते हुए अकबरपुर और फिर पूर्वांचल एक्सप्रेस–वे से अपने मार्ग पर भेजा जाएगा. क्योंकि मुख्य पुल बंद है, इसलिए सीधा आवागमन फिलहाल संभव नहीं है.

शीतलहरी के बीच रैन बसेरों का निरीक्षण, सीएम योगी ने दिए जरूरी निर्देश यह भी पढ़ें: शीतलहरी के बीच रैन बसेरों का निरीक्षण, सीएम योगी ने दिए जरूरी निर्देश

घनघटा व बिड़हर घाट मार्ग की स्थिति

घनघटा, बिड़हर घाट से होकर अकबरपुर से अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रास्ता रामनगर से मोड़ दिया गया है. यह ट्रैफिक अब न्यौरी–जलालपुर–मालीपुर–सुरहुरपुर मार्ग से होता हुआ एक्सप्रेस-वे से आगे बढ़ेगा.

UP के 75 जिलों में बड़ा सर्वेक्षण, गोपनीय रखी जाएगी जानकारी  यह भी पढ़ें: UP के 75 जिलों में बड़ा सर्वेक्षण, गोपनीय रखी जाएगी जानकारी

आजमगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों का रूट

आजमगढ़ और बसखारी क्षेत्र से भारी वाहन अब सीधे अयोध्या नहीं जा सकेंगे. इन्हें न्यौतरिया बाईपास से डायवर्ट कर पूर्वांचल एक्सप्रेस–वे पर भेजा जाएगा.

कई मुख्य मार्गों पर स्थानीय डायवर्जन

अकबरपुर शहर के निम्न मार्गों पर भी वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं:-

  • मालीपुर रोड
  • जलालपुर रोड
  • बसखारी रोड
  • न्यौतरिया
  • टांडा रोड (कटरिया–याकूबपुर)
  • पहितीपुर–श्रवण क्षेत्र मोड़
  • दोस्तपुर रोड
  • गौहन्ना चौराहा बाईपास
  • अन्नावां तिराहा

इन सभी स्थानों पर पुलिस की टीम तैनात रहेगी जिससे बाहरी और स्थानीय यातायात बिना बाधा चल सके.

अलीगंज व आसपास के मार्गों पर प्रतिबंध

अलीगंज के सम्हरिया चौराहा से सेवागंज बैरियर तक के रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोका गया है. यादवनगर तिराहा (अहिरौली) और चनहा चौराहा (भीटी) से अयोध्या जाने की कोशिश करने वाले बड़े वाहनों को सुल्तानपुर रोड पर मोड़ दिया जाएगा.

अकबरपुर शहर में भी सख्त निगरानी

यातायात उपनिरीक्षक जयबहादुर यादव के अनुसार, अकबरपुर शहर की प्रमुख सड़कों पर भी अस्थायी रूट परिवर्तन लागू किया गया है. भारी वाहन तहसील तिराहा, शहजादपुर और गोहन्ना बाईपास से सीधे एक्सप्रेस–वे की तरफ भेजे जाएंगे.

अयोध्या में बड़े धार्मिक आयोजन के कारण शहर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ एक साथ पहुंच सकती है. ऐसे में दुर्घटना, जाम या किसी सुरक्षा समस्या से बचने के लिए प्रशासन ने बड़े वाहनों को वैकल्पिक रूट पर भेजने का फैसला किया है. मुख्य रूट को हल्का करने से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले लोगों की यात्रा सुरक्षित और सुचारू बनी रहेगी.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।