यूपी में 25 नई ट्रेनों का होगा संचालन, किराया होगा सस्ता, देखें रूट

यूपी में 25 नई ट्रेनों का होगा संचालन, किराया होगा सस्ता, देखें रूट
Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश यात्रियों के लिए राहत भारी ख़बर सामने आई है. अब 25 स्पेशल ट्रेनों को नियमित ट्रेन का दर्जा दिया जाएगा. इन ट्रेनों का किराया अब कम हो जाएगा और यात्रियों को ज्यादा पैसे नहीं चुकाने पड़ेंगे. इससे पहले भी रेलवे ने 40 स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर बना दिया था, जिससे हजारों यात्रियों को फायदा हुआ.

इन ट्रेनों में अधिकतर उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के रूट पर चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं. अयोध्या, शाहजहांपुर, बाराबंकी, कानपुर और बालामऊ रूट की ट्रेनों को इसमें शामिल किया गया है.

रेलवे प्रशासन ने इस परिवर्तन की योजना जनवरी में बनाई थी, जब 1 जनवरी से नई समय सारणी लागू हुई थी. उस समय 40 स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर बना दिया गया था. स्पेशल ट्रेनों में आमतौर पर किराया ज्यादा होता है, जबकि रेगुलर ट्रेनों में यात्रा करना सस्ता पड़ता है. इसलिए रेलवे अब बाकी बची 25 ट्रेनों को भी जुलाई महीने से रेगुलर बनाने की तैयारी कर रहा है.

इस निर्णय से हर दिन लगभग 15 हजार यात्रियों को राहत मिलेगी. ये सभी ट्रेनें पहले कोरोना काल के दौरान स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलाई जा रही थीं, लेकिन अब इन्हें दोबारा सामान्य बना दिया जाएगा.

कौन सी ट्रेनें हुईं रेगुलर :-

  • झांसी से लखनऊ पैसेंजर
  • लखनऊ से कासगंज पैसेंजर
  • प्रयागराज संगम से लखनऊ
  • लखनऊ से शाहजहांपुर
  • लखनऊ से अयोध्या मेमू
  • लखनऊ से कानपुर के बीच सात जोड़ी मेमू ट्रेनें
  • लखनऊ से बालामऊ पैसेंजर
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।