अयोध्या रिंग रोड बन जाने से होंगे ये फायदे, 3 National Highways पर कम होगा ट्रैफिक, राम मंदिर का दर्शन आसान

Ayodhya News

ayodhya ring road

Ayodhya Ring Road: मोदी सरकार की तरफ से अयोध्या में एक बड़ा बदलाव होने वाला है, अयोध्या में रिंग रोड बनने वाली है. श्री राम की नगरी अयोध्या में 4 लेन रिंग रोड बनवाने की घोषणा की गई है. 68 किलोमीटर 4 लेन में एक्सेस कंट्रोल अयोध्या रिंग रोड में 3,935 करोड रुपए का निवेश किया गया है. अयोध्या में बनने वाला रिंग रोड नेशनल हाईवे, एनएच 27, एनएच 227 ए, एनएच 227 बी पर होने वाले भीड़ को काम करवाने में सहायक होगा. अयोध्या में रिंग रोड बनने से श्रद्धालुओं को राम मंदिर के दर्शन करने में और आने-जाने में आसानी होगी. 

आपको यह भी बता दें की बीते 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देखरेख में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक करवाई गई थी इसके अंतर्गत कुछ जरूरी फैसले लिए गए थे. कैबिनेट द्वारा आठ सबसे महत्वपूर्ण नेशनल हाई स्पीड रोड कॉरिडोर प्रोजेक्ट को सहमति दे दी गई है.

कानपुर और आगरा में भी रिंग रोड
इनमें से उत्तर प्रदेश के तीन हाई स्पीड रोड कॉरिडोर का निर्माण कार्य करवाया जाएगा, इसके अंतर्गत आगरा ग्वालियर 6 लेन, कानपुर रिंग रोड कॉरिडोर और अयोध्या रिंग रोड कॉरिडोर सम्मिलित है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश को मिलने जा रहे तीन बड़े बदलाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया है.

UP के इस जिले में गैस सिलेंडर की दिक्कतों को लेकर DM ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर यह भी पढ़ें: UP के इस जिले में गैस सिलेंडर की दिक्कतों को लेकर DM ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर रामनगरी अयोध्या में 4 लेन रिंग रोड बनने के विषय पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया, उन्होंने इस विषय पर कहा है कि "भारत में ज़्यादातर उत्तर प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में इस महत्वपूर्ण कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद है. इस योजना से न सिर्फ कनेक्टिविटी में सुधार होगा बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट में भी सहायता मिलेगी."

अयोध्या में 11 महीनों में करोड़ों का चढ़ावा, जानें विदेशी श्रद्धालुओं ने कितना किया दान यह भी पढ़ें: अयोध्या में 11 महीनों में करोड़ों का चढ़ावा, जानें विदेशी श्रद्धालुओं ने कितना किया दान

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
06 Sep 2024 By Shobhit Pandey

अयोध्या रिंग रोड बन जाने से होंगे ये फायदे, 3 National Highways पर कम होगा ट्रैफिक, राम मंदिर का दर्शन आसान

Ayodhya News

Ayodhya Ring Road: मोदी सरकार की तरफ से अयोध्या में एक बड़ा बदलाव होने वाला है, अयोध्या में रिंग रोड बनने वाली है. श्री राम की नगरी अयोध्या में 4 लेन रिंग रोड बनवाने की घोषणा की गई है. 68 किलोमीटर 4 लेन में एक्सेस कंट्रोल अयोध्या रिंग रोड में 3,935 करोड रुपए का निवेश किया गया है. अयोध्या में बनने वाला रिंग रोड नेशनल हाईवे, एनएच 27, एनएच 227 ए, एनएच 227 बी पर होने वाले भीड़ को काम करवाने में सहायक होगा. अयोध्या में रिंग रोड बनने से श्रद्धालुओं को राम मंदिर के दर्शन करने में और आने-जाने में आसानी होगी. 

आपको यह भी बता दें की बीते 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देखरेख में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक करवाई गई थी इसके अंतर्गत कुछ जरूरी फैसले लिए गए थे. कैबिनेट द्वारा आठ सबसे महत्वपूर्ण नेशनल हाई स्पीड रोड कॉरिडोर प्रोजेक्ट को सहमति दे दी गई है.

कानपुर और आगरा में भी रिंग रोड
इनमें से उत्तर प्रदेश के तीन हाई स्पीड रोड कॉरिडोर का निर्माण कार्य करवाया जाएगा, इसके अंतर्गत आगरा ग्वालियर 6 लेन, कानपुर रिंग रोड कॉरिडोर और अयोध्या रिंग रोड कॉरिडोर सम्मिलित है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश को मिलने जा रहे तीन बड़े बदलाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर रामनगरी अयोध्या में 4 लेन रिंग रोड बनने के विषय पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया, उन्होंने इस विषय पर कहा है कि "भारत में ज़्यादातर उत्तर प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में इस महत्वपूर्ण कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद है. इस योजना से न सिर्फ कनेक्टिविटी में सुधार होगा बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट में भी सहायता मिलेगी."

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/ayodhya/ayodhya-ring-road-traffic-will-be-reduced-on-3-national-highways/article-15036
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।